Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur News: आज तय होगी भाजपा की चंद्रपुर मनपा चुनाव नीति, टिकट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार

Chandrapur Municipal Election: चंद्रपुर मनपा चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक आज नागपुर में। टिकट बंटवारे और गुटबाजी पर बने रहस्य से कार्यकर्ताओं में असमंजस का माहौल बना है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 25, 2025 | 09:16 AM

चंद्रपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Municipal Election Strategy: चंद्रपुर शहर में मनपा चुनावों की सरगर्मियां तेज हुई है। लगभग सारे दल अपने प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने में व्यस्त है। परंतु भाजपा में आपसी गुटबाजी से हुए टकराव के कारण प्रत्याशी चयन की डोर सीधे नागपुर पहुंचने की खबर है। बताया जाता है कि गुरुवार 25 दिसंबर को नागपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक होनेवाली है।

जहां चंद्रपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर और विधायक किशोर जोरगेवार भाग लेंगे। दो गुटों में जहां मनपा के टिकट बंटवारे पर सवाल के साथ घमासान है वहां अब नागपुर से ही इसपर मुहर लगने की संभावना है। अभी कैन्सर अस्पताल के उद्घाटन को लेकर मुनगंटीवार और जोरगेवार में हुए टकराव ने यहां के सोशल मीडिया को चर्चा से सराबोर कर दिया था।

मामला मुख्यमंत्री फडणवीस तक पहुंचा

यह मामला मुख्यमंत्री फडणवीस तक पहुंच गया था। ऐसे में नगर निगम व नगर पंचायत चुनावों में यहां भाजपा का जो बुरा हाल हुआ वह मनपा में न हो, इसका ध्यान रखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सकते में आ गए है। इस घमासान व टकराव के पीछे कारण चाहे जो भी हो परंतु आनेवाले मनपा चुनाव में नुकसान से उबरने व सत्ता काबिज करने की चुनौती भाजपा को है।

इसकी जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं ने लेनी चाहिए, ऐसी अपेक्षा वरिष्ठों को थी परंतु इसके विपरित गतिविधियां होने से वे भी परेशान है। इस परेशानी का हल निकालने व आगामी चुनावों में स्थानीयों को जिम्मेदारी से बांधने पर 25 दिसंबर को होनेवाली बैठक में मंथन होने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें – घोन्सा गांव वेस्टर्न कोल माइन ब्लास्ट, पत्थरों की बौछार से महिला बुरी तरह घायल, इलाके में अफरा-तफरी

असमंजस में कार्यकर्ता

चंद्रपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता गुटबाजी से परेशान है। किस नेता का हाथ थामने पर टिकट मिलेगा? किसके साथ न रहे? इन सवालों को लेकर वे नामांकन प्रक्रिया में भी समय लेते दिखाई दे रहे है। सूत्रों की माने तो कुछ भाजपा के निष्ठावान कहे जानेवाले पदाधिकारी व कार्यकर्ता तक दो नामांकनों की तैयारी में है। जिस तरह से इनकमिंग का खेल शुरु है उससे समय पर यदि टिकट कट गया तो लड़ेंगे कैसे? इस सवाल को लेकर निर्दलीय के रुप में भी नामांकन भरने की तैयारी अधिकांश भाजपाई कर चुके है।

हस्तक्षेप न हुआ तो…

चंद्रपुर भाजपा की वर्तमान स्थिति पर यहां के राजनीतिक जानकारों की विशेष नजर है। यदि गुटबाजी अंदरुनी तौर पर कायम रहती है तो अन्य दलों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। हालिया नगर निगम व पंचायत चुनावों में जो हाल हुए वहीं चंद्रपुर मनपा चुनाव में भी हो सकते है। चुनावी विश्लेषकों की माने तो यहां भाजपा बनाम भाजपा जैसे हालात भी पैदा हो सकते है।

Chandrapur bjp municipal election strategy ticket distribution nagpur meet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 09:16 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

Yavatmal Birth Certificate Scam: SIT गठित, ADG यशस्वी यादव करेंगे जांच

2

नशेड़ी पति नहीं चाहिए…गड़चिरोली की युवतियों का ऐतिहासिक फैसला, घरेलू हिंसा की जड़ पर किया प्रहार

3

Pune राजनीति में हलचल, एनसीपी शरद गुट के शहर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

4

आपले सरकार पोर्टल: गोंदिया में 868 में से 765 शिकायतों का समाधान, लंबित मामलों में प्रशासन सख्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.