Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 मिलियन साल पुराना भटाला विरासत स्थल खतरे में, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

  • Author By asharam gujar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 10:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur District: चंद्रपुर जिले में स्थित लगभग 2 मिलियन साल पुराना भटाला प्रागैतिहासिक विरासत स्थल वर्तमान में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. नागपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की चेतावनी के अनुसार इस स्थल के पास हो रहे अवैध खनन और प्रशासनिक अनदेखी के कारण भारत के मानव इतिहास के अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट होने की कगार पर हैं.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए याचिका दायर की है. याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत मित्र अधि. भानुदास कुलकर्णी ने कहा कि कुछ विशेषज्ञों के साथ ऐतिहासिक स्थल का जल्द ही मुआयना किया जाएगा. इसके बाद अदालत में रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इसके बाद न्यायाधीश अनिल किलोर और न्यायाधीश राज वाकोडे ने सुनवाई स्थगित कर दी.

पापामिया पहाड़ी जैसा खतरा

शोधकर्ताओं ने भटाला स्थल की तुलना चंद्रपुर की प्रसिद्ध पापामिया पहाड़ी से की है जो भारत के सबसे पुराने पाषाणयुगीन स्थलों में से एक मानी जाती है. जिस तरह शहरीकरण ने पापामिया पहाड़ी को नुकसान पहुंचाया, वैसा ही खतरा अब भटाला पर मंडरा रहा है. यहां पाए जाने वाले लाल क्वार्टजाइट कलाकृतियां, हाथ की कुल्हाड़ियां और आदिम पत्थर के औजार खनन के धमाकों के कारण नष्ट हो सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

शाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, ‘राजमाता जिजाऊ’ बसों का उद्घाटन

अवैध उत्खनन पर सरकार सख्त, तीन महीने में सर्वेक्षण कर दोषियों पर होगी कार्रवाई, चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान

कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा गुटखा? सचिव की भूमिका से मिले संकेत, याचिका से छिड़ी नई बहस

कानूनों का सरेआम उल्लंघन

पुरातत्व विभाग के अनुसार भटाला स्थित भवानी मंदिर एक संरक्षित स्मारक है. प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम 2010 के तहत ऐसे संरक्षित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के खनन या विस्फोट पर पूर्ण प्रतिबंध है. शोधकर्ताओं का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर मंदिर के 300 मीटर के दायरे में बड़े पैमाने पर विस्फोट और खनन जारी है. यहां तक कि जनता को जागरूक करने के लिए लगाए गए वैधानिक सूचना बोर्ड भी स्थल से हटा दिए गए हैं जो प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है.

Chandrapur bhatala prehistoric site illegal mining high court intervention meta description

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 08:44 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.