भाजपा नेता भरत नागपाल हत्याकांड में 12 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार! विधानसभा में गूंजी CID जांच की मांग
Bharat Nagpal Murder Case: वरोरा के बामर्डा रेत घाट पर भाजपा नेता भरत नागपाल की हत्या। 12 आरोपी गिरफ्तार, विधानसभा में उठी CID जांच की मांग। करोड़ों के रेत खेल में मास्टरमाइंड की तलाश।
- Written By: प्रिया जैस
भरत नागपाल हत्याकांड (सौजन्य-नवभारत)
Varora Sand Ghat Attack: वरोरा तहसील के बामर्डा स्थित वर्धा नदी के रेत घाट पर बकाया राशि तथा सीमांकन को लेकर हुए विवाद में भरत नागपाल व्यवसायी की निर्मम हत्या किए जाने के आरोप की सनसनीखेज घटना रविवार, 1 मार्च की शाम सामने आई है। इस मामले में वरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे 9 मार्च तक पीसीआर में भेज दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच किसी आईपीएस अधिकारी से करने की मांग लोग कर रहै है।वही विधायक राजेश बकाने ने विधानसभा में इस मामले को उठाकर सीआईडी जांच की मांग की है। यहां के नागरिक स्थानीय विधायक की चुप्पी को लेकर भी हैरत में है।
हिंगणघाट निवासी पंकज केशवराव वानखेडे (39) और उनके भागीदारों ने बामर्डा ता. वरोरा स्थित वर्धा नदी का रेत घाट शासकीय नीलामी के माध्यम से गितेश सातपुते निवासी भद्रावती, वर्तमान नागपुर से 2 करोड़ 5 लाख रुपये में खरीदा था। उक्त राशि मई 2025 में बैंक खाते में जमा कराई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा में गूंजा ‘स्वास्थ्य रक्षक’ का मुद्दा, सफाई कर्मियों के 5 लाख बीमा में देरी पर हंगामा
Nitesh Rane का बड़ा फैसला: वसई में फिशरीज ट्रेनिंग सेंटर, रो-रो सेवा का भी प्रस्ताव
पिता की कमी और आंखों में आंसू: राहुरी उपचुनाव में अक्षय कर्डिले ने किया मतदान; भावुक होकर पिता को किया याद
महंगाई का हवाला, मानधन बढ़ाने की मांग, नागपुर मनपा में पार्षदों का प्रस्ताव; सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
घाट का अनुबंध 9 जून 2026 तक वैध था, लेकिन 25 जनवरी 2026 को सातपुते ने घाट वापस लेते हुए शेष बचे 98 लाख 64 हजार 621 रुपये 28 फरवरी तक लौटाने पर सहमति जताई थी। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी रकम वापस न मिलने पर शिकायतकर्ता और उनके सहयोगी रविवार शाम करीब 6 बजे बामर्डा रेत घाट पर पहुंचे। उस समय घाट पर कार्य जारी था। शाम लगभग 6।55 बजे दो पोकलेन मशीनें रास्ते में आड़ी लगाकर उनका मार्ग रोक दिया गया।
मारपीट के बाद नदी में फेंका
इसके बाद आरोपी अमोल रामचंद्र कामडी, अक्षय विजयराव खडसे, सौरभ दिलीपसिंह ठाकुर, सुनील नारायण झोरे, प्रफुल सूर्यभान उमाटे, अतुल पुरुषोत्तम मोटघरे तथा अन्य तीन-चार लोगों ने तलवार, लकड़ी के डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।आरोप है कि सौरभ ठाकुर ने तलवार से वार कर भरत दयानंद नागपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट कर उसे नदी में फेंक दिया गया।
तैराक की मदद से उसे निकालकर उपजिला अस्पताल हिंगणघाट ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरोरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर सुनिल झोरे, प्रफुल उमाटे और अतुल मोटघरे को गिरफ्तार कर 2 मार्च न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को 9 तक पीसीआर में भेज दिया है।
अगले दिन पुरुषोत्तम मोटघरे, प्रवीण वासेकर, प्रकाश कासरे और रेत घाट मालिक गितेश सातपुते को 2 मार्च को गिरफ्तार कर 3 को कोर्ट में पेश किया। वहीं वर्धा निवासी अक्षय खडसे, नितीन कामडी, सौरभ ठाकूर, उदय वांदीले और अमोल कामडी को 4 मार्च को न्यायालय में पेश करने पर सभी आरोपियों को 9 मार्च तक पीसीआर में भेज दिया है। आगे की जांच एस डी पी ओ संतोष बाकल के नेतृत्व में पीआय ओमप्रकाश सोनटक्के कर रहे हैं।
पुलिस ने जब्त किए वाहन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टाटा हिताची पोकलैंड मशीन ई एक्स -210 एल सी, एम एच -32 ए एक्स -5757 थार, एम एच -49 ए एस -9509 एस क्रॉस, एम एच -34 बीवी -7580 हुंडई वेणू, एम एच -49 सी एल -3366 क्रेटा, एम एच -32 ए डब्ल्यू -7575 थार, एम एच -32 ए एच 4159 ब्रेजा, एम एच -40 ए एल -0382 बुलेट जब्त की है। एक पोकलैंड मशीन रेत घाट मे जली स्थिति में खड़ी होने की जानकारी है।
यह भी पढ़ें – WCL: 5 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, अब जेल की तैयारी! जानें कैसे एकोना खदान में चला ‘कोयला चोरी का खेल’
मास्टरमाइंड कोई और होने का संदेह
चर्चा है कि इस वारदात के रेत घाट पर फायरिंग भी हुई है, रेत के करोड़ों का खेल होने की वजह से इस घटना का मास्टर माइंड कोई और होने का संदेह भी है। इसलिए आरोपियों के मोबाइल और सीडीआर की जांच की जाये तो मामले की और परतें खुल सकती है की असलमें और कितने लोग शामिल है। इसलिए गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आईपीएस स्तर के अधिकारी की नियुक्ति तथा मकोका अंतर्गत गुनहगारो पर कारवाई की मांग कूछ लोग कर रहे हैं।
प्रकरण सीआयडी को सौंपने की मांग
होली की पूर्व रात करीब 8:30 बजे बामर्डा रेत घाट मे अंदाजन 20 लोगों ने भाजपा के नेता मृतक भरत नागपाल ओर उनके सहयोगियों पर हुए हमले की जांच सीआईडी से करने की मांग विधान भवन मे विधायक राजेश बकाने ने की हैं। आगे उन्होंने कहा की अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा है। बाकी और आरोपी बढ़ने की आशंका है जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आगे की निष्पक्ष जांच के लिये यह प्रकरण सीआईडी को सौंपने की मांग विधायक राजेश बाकाने ने की है।
