Summer Special Trains; मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के लिए चलेंगी 34 स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई (LTT) से वाराणसी और सुल्तानपुर के बीच 34 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों की
Central Railway will operate 34 summer special train services between Mumbai (LTT), Varanasi, and Sultanpur to cater to the vacation rush. Booking for these weekly specials is now open via UTS and RailOne app.
रेलवे की स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Mumbai UP Trains Varanasi LTT to Sultanpur: गर्मी की छुट्टियों में उत्तरप्रदेश के प्रमुख स्थलों वाराणसी,सुल्तानपुर जाने आने वाले यात्रियों के लिए मध्य रेल 34 और समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मध्य रेल के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए, एलटीटी, मुंबई और सुल्तानपुर / वाराणसी के बीच 34 और समर स्पेशल सर्विस चलेगी।

एलटीटी - सुल्तानपुर - एलटीटी वीकली स्पेशल

ट्रेन नंबर 04211, यह वीकली स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को दोपहर 2:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से निकलेगी और अगले दिन रात 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

04212 वीकली स्पेशल 20 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे निकलेगी और अगले दिन 1:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इनका स्टॉप्स ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, चालीसगांव, पचोरा, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होगा।

एलटीटी-वाराणसी- एलटीटी वीकली स्पेशल

ट्रेन नंबर 04225 वीकली स्पेशल 22 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर शुक्रवार को 2:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से निकलेगी और तीसरे दिन 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04226 वीकली स्पेशल 21 अप्रैल से 9 जुलाई तक हर गुरुवार को 1:35 बजे वाराणसी से निकलेगी और अगले दिन 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।

स्टॉप्स ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, चालीसगांव, पचोरा, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी होगा। 04211/04212 और ट्रेन नंबर 04225/04226 के लिए 14 AC इकॉनमी III, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 जेनरेटर वैन होगा।

स्पेशल ट्रेन नंबर 04211 और ट्रेन नंबर 04225 के लिए बुकिंग खुली हैं। नॉर्मल किराए वाले अनरिज़र्व्ड कोच की बुकिंग UTS सिस्टम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com