-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- 5 Year Old Girl Sexual Assault Case 65 Year Old Retired Accused Arrested
चंद्रपुर में 65 वर्षीय आरोपी ने आईस्क्रीम का लालच देकर किया 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म
- Written By: अनन्या तिवारी
Minor Girl Assault: पुलिस ने 5 साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में 65 साल के 1 रिटायर्ड व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
5-Year-Old Girl Sexual Assault Case: चंद्रपुर में मानवता को झकझोर देने वाली बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है महज पांच वर्ष की मासूम बच्ची को बिस्किट और आइसक्रीम का लालच देकर पड़ोस में रहने वाले करीब 65 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति ने कथित रूप से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित पांच वर्षीय बच्ची अपनी 12 वर्षीय बड़ी बहन तथा अन्य बच्चों के साथ घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी अपनी पत्नी के साथ कार से घर पहुंचा, कुछ देर बाद उसने बालिका को आवाज देकर बिस्किट लेने के बहाने अपने घर बुलाया तब बच्ची जाकर बिस्किट लेकर आई और अपने साथ खेल रहे अन्य बच्चों में भी उन्हें बांट दिया।
आइसक्रीम देने का दिया लालच
इसके कुछ समय बाद आरोपी ने फिर बालकनी से बच्ची को आवाज लगाई और आइसक्रीम देने का लालच देकर दोबारा घर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही मासूम घर के भीतर पहुंची आरोपी उसे बेडरूम में ले गया और घिनौना कृत्य किया। काफी देर तक छोटी बहन वापस नहीं लौटी तो उसकी 12 वर्षीय बड़ी बहन ने आवाज लगाई, बड़ी बहन की आवाज सुनते ही आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया, दोनों बच्चे घर लौटने पर मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, बेटी की आपबीती सुनकर मां स्तब्ध रह गई और तत्काल पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
सम्बंधित ख़बरें
धार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
तेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Maharashtra TET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; मास्टरमाइंड की तलाश जारी
यवतमाल का सावली-अकोला बाजार मार्ग बना हादसों का रास्ता, जर्जर सड़क पर फिर उठी मरम्मत मांग
यह भी पढ़ें अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज
दो नाबालिग लड़कियां लापता, परिवारों में चिंता
चंद्रपुर जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आइ है, दो अलग-अलग स्थानों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। दोनों मामलों के बाद संबंधित परिवारों में चिंता और भय का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना राजुरा तहसील के चुनाला गांव में सामने आई। यहां एक मजदूर महिला की 17 वर्ष 5 माह की बेटी 23 जून की रात रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिवार के सदस्यों के सोने के बाद सुबह लड़की घर में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और अन्य स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मां ने 25 जून को राजुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
दूसरी घटना चंद्रपुर शहर के प्रकाश नगर, महाकाली कॉलरी क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाली एक महिला की 13 वर्षीय नातिन 25 जून की दोपहर घर से लापता हो गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। परिजनों ने शहरभर में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
5 year old girl sexual assault case 65 year old retired accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘कॉकटेल 2’ का जादू, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम
Jun 29, 2026 | 11:12 AMचंद्रपुर में 65 वर्षीय आरोपी ने आईस्क्रीम का लालच देकर किया 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म
Jun 29, 2026 | 11:11 AMधार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
Jun 29, 2026 | 10:56 AMWelcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
Jun 29, 2026 | 10:54 AMमध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें
Jun 29, 2026 | 10:53 AMउद्धव के बाद शरद पवार लगेगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद संजय पाटिल की BJP में घर वापसी तय, इस दिन थामेंगे कमल
Jun 29, 2026 | 10:51 AMBBMB Recruitment: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अप्रेंटिस के लिए मेरिट से होगा सेलेक्शन, 1 जुलाई है लास्ट डेट
Jun 29, 2026 | 10:41 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM













