Representative Pic
नागभीड़: तहसील के नवखडा के मूल निवासी वर्तमान में तर्वेकर पेट्रोल पंपर के पास सातपैसे के यहां किराये से रह रहे एक दंपति को दो ठगों ने नकली सोने का हार थमाकर उनके ढाई लाख रुपये ठग लिए. सब्जी भाजी बेचने का व्यवसाय करनेवाले दंपति भावना प्रवीण अलमस्त ने हाल ही में अपना पैतृक मकान एक व्यक्ति को 14 लाख 75 हजार रुपये में बेचा था. जिसके एवज में संबंधित व्यक्ति ने उन्हें अग्रिम राशि के रूप में 10 लाख रुपये दिए थे. जिससे उन्होने अपना कर्ज अदा किया और शेष राशि उनके पास थी.
4 सितंबर को जब वे साप्ताहिक बाजार में सब्जी भाजी बेच रहे थे तभी दो व्यक्ति उनके पास आये और उन्होने उन्हें दो चांदी सिक्के देकर बताया कि उनके पास सोने के गहने जिसे कम कीमत में बेचना है. अपना मोबाईल नंबर देकर संपर्क करने का कहा. दंपति के मन में लालच आने पर उन्होने दूसरे दिन उन्हें अपने घर बुलाया जहां एक सोने का हार दिखाकर कहा कि इसकी कीमत बाजार मूल्य से 4.50लाख रुपये है परंतु वे उन्हें 2.50 लाख में बेच सकते है. उन्होने यकीन दिलाने के लिए हार से मिलता जुलता एक मणी दिया जिसे सोनार को दिखाने को कहा. जब सुनार को दिखाया गया तो उसने वह मणी सोने का होने से 360 रुपये में खरीद लिया.
दोनों दंपति को उन व्यक्तियों पर विश्वास हो गया और 12 सितंबर को उनके बेचे गए मकान की बकाया 4.75 लाख रुपये मिलने पर उन्होने फोन नंबर देनेवाले व्यक्ति से संपर्क किया और 2.5 लाख देकर हार खरीदने की बात कही. उस व्यक्ति ने नागभीड से उन्हें उमरेड बुलाया और ट्रैवेल्स पाईन्ट उमरेड में शाम 6.30 बजे वें दोनों व्यक्ति वहां चौक में दंपति से मिले और हार देकर 2.5 लाख रुपये लेकर चलते बने.
जब नागभीड आकर अलमस्त दंपति ने दो दिन बाद 14 सितंबर को सोनार को दिखाया तो उसने बताया कि यह हार नकली है. तब जाकर दोनों के पैरों से जमीन खिसक गई.. दोनों व्यक्तियों ने लालच दिखाकर उनके ढाई लाख लूट लिए थे. दोनों की तलाश की गई परंतु कुछ पता नहीं चल पाया. 24 सिंतबर को दोनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों मामला दर्ज किया है.दोनों ठगों की तलाश की जा रही है.