Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फूल व्यापारी से जबरन वसूले 85,000 रुपये, इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वाड के 5 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज

एक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत के बाद उल्हासनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है जिसमें कहा गया है कि आरोपियों ने चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है

  • By रीना पंवार
Updated On: Nov 10, 2024 | 01:17 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले में एक फूल व्यापारी को धमकाकर उससे 85,000 रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने दो कांस्टेबल समेत इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वाड के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फूल व्यापारी से जबरन वसूली करने की यह घटना बीते 18 अक्टूबर को ठाणे जिले के म्हाराल नाका में घटी थी।

एक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत के बाद अब इस मामले में उल्हासनगर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला

उल्हासनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना 18 अक्टूबर को उस वक्त घटी जब फूल व्यापारी अपने एक दोस्त के साथ कार से अहमदनगर और पुणे जा रहे थे। पीड़ितों की शिकायत के अनुसार उनके पास साढ़े सात लाख रुपये थे जिनका वे किसानों को भुगतान करने वाले थे। दशहरा उत्सव के दौरान उन्होंने किसानों से खरीदारी की थी उसी का भुगतान करने के लिए वे जा रहे थे।

फूल व्यापारी से वसूले 85,000 रुपए

पीड़ितों की शिकायत के अनुसार इसी दौरान जब वे मुरबाड की ओर जा रहे थे तभी आरोपियों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को धमकी दी और कहा कि उनके पैसे जब्त कर लिए जाएंगे और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फूल व्यापारी से कथित तौर पर 85,000 रुपये की जबरन वसूली की। फूल व्यवसायी के पास से मिली धनराशि के बारे में आरोपियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी और न ही उन्होंने छापेमारी व जब्ती के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव : शरद पवार गुट के विधायक के बेटे ने किया अपहरण का दावा, FIR दर्ज

आरोपियों ने आचार संहिता का किया उल्लंघन

इस मामले में शनिवार को एक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत के बाद उल्हासनगर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में कहा गया है कि सभी आरोपियों ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने हैं। 288 सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक ही चरण में होने हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Case registered against five members of election flying squad for extortion from businessman in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 01:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.