Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के पुजारी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज, जानें क्या है मामला

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Feb 09, 2023 | 05:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक : त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar) स्थित त्र्यंबकराज के गर्भगृह में बर्फ से शिवलिंग (Shivling) तैयार होने का वीडियो विगत वर्ष की 30 जून को सोशल मीडिया साइड पर प्रसारित हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान एक पुजारी (Priest) ने अपने दो सहयोगियों की मदद से थैली में बर्फ लेकर उसे स्वयं शिवलिंग पर रखने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद तत्कालीन प्रशासकीय अधिकारी ने पुलिस स्टेशन (Police Station) में संबंधितों के खिलाफ शिकायत दर्ज (Complaint Registered) कराई है। शिवलिंग पर बर्फ तैयार होने का वीडियो समाज माध्यमों में वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना था। 

इस दौरान देवस्थान ट्रस्ट प्रशासन ने इसे मौसमी बदलाव कारण बताते हुए मामले की जांच करने के लिये समिति गठित की थी। दरम्यान, मामले की जांच करते समय समिति ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद सनसनीखेज जानकारी सामने आई। समिति की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन प्रशासकीय अधिकारी रश्वी आसराम ने त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार पुजारी सुशांत खुद बर्फ थैली में भरकर लेकर गया और उसे असल शिवलिंग पर रखा। बेलपत्र रखकर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया साइड पर वायरल किया। 

पुलिस स्टेशन में इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

त्र्यंबकेश्वर देवस्थान को फर्जी जानकारी प्रस्तुत करने के मामले में सुशांत तुंगार और उसे मदद करने वाले आकाश तुंगार, उल्हास तुंगार के खिलाफ धारा 505 (3), 417 और 120 (ब) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। त्र्यंबकेश्वर के इस बर्फ प्रकरण के बाद मामले की जोरदार चर्चा हुई थी। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने भी जांच करने की मांग करते हुए कार्रवाई करने की बात कहीं थी। शहर के एक भी वरिष्ठ व्यक्ति ने अपने जीवनकाल में शिवलिंग पर बर्फ जमी हुई देखी नहीं थी और न ही कभी इसके बारे में सुना था। इसके बाद मामले की पड़ताल तेज हुई थी। अब, यह कारनामा क्यों किया गया? इसका खुलासा करने की मांग नागरिक कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नाशिक न्यूज़: जन्मदिन बना मौत का दिन, बर्थडे के दिन हुआ लापता, 2 दिन बाद पेड़ से लटकी मिली लाश

नासिक लोक अदालत में 293 मामलों का निपटारा, आपसी सहमति से लंबित मामलों का त्वरित समाधान

त्र्यंबकेश्वर-डहाणू रेल मार्ग की मांग फिर सुर्खियों में, संसद में उठा मुद्दा, रेल कनेक्टिविटी की बढ़ी उम्मीद

नासिक रोड में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 8 वर्षीय बच्चा घायल, वाहन चालक पर पुलिस कार्रवाई

Case filed against the priest of trimbakeshwar jyotirlinga in the police station know what is the matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2023 | 05:49 PM

Topics:  

  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.