Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा के पूर्व विधायक व पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: May 19, 2022 | 08:54 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता (Narendra Mehta) और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप (Earning Disproportionate Assets) में यहां बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जब मेहता जनप्रतिनिधि थे तो उन्होंने 8.25 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और रकम उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा है। विज्ञप्ति के मुताबिक, दंपति के खिलाफ एसीबी की ठाणे इकाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे रेंज के पुलिस अधीक्षक (एसीबी) डॉ पंजाबराव उगाले ने कहा कि मेहता और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (अपराध के लिए उकसाना) के तहत नवघर थाने में मामला दर्ज किया गया है जो मीरा भयंदर वसई विरार आयुक्तालय के तहत आता है। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मीरा भयंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) के पार्षद रहने और जनवरी 2006 से अगस्त 2015 के बीच विधायक रहने के दौरान, मेहता ने 8,25,51,773 रुपये की आय अर्जित की और एक लोक सेवक के रूप में अपने पद का “दुरुपयोग” किया। मेहता ने पहले राज्य विधानसभा में मीरा भयंदर सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में सियासी संग्राम: प्रताप सरनाईक पर जमीन हड़पने का आरोप, समर्थकों संग पुलिस स्टेशन पहुंचे नरेंद्र मेहता

मीरा भाईंदर में निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण, BJP, कांग्रेस और गीता जैन में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Case filed against former bjp mla and wife for earning disproportionate assets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2022 | 08:54 PM

Topics:  

  • Narendra Mehta

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.