दिवाली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नागपुर-मुंबई और नागपुर-पुणे मार्ग पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

Diwali Special Trains 2026: दिवाली 2026 पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नागपुर-मुंबई और नागपुर-पुणे (हडपसर) मार्ग पर विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है।
diwali special trains nagpur mumbai pune-2026
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रतापराव जाधव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नागपुर-मुंबई और नागपुर-पुणे (हडपसर) मार्ग पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

  • इस मार्ग पर 8 विशेष रेलगाड़ियों के साथ 8 अतिरिक्त फेरों का नियोजन किया गया है।

  • हडपसर मार्ग पर 17 विशेष रेलगाड़ियों के अलावा 24 अतिरिक्त फेरे चलाने की तैयारी है।

Nagpur Mumbai Special Train: दिवाली के त्योहार पर रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नागपुर-मुंबई और नागपुर-पुणे (हडपसर) मार्ग पर विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई मांग के बाद रेल मंत्रालय ने इन मार्गों पर विशेष रेलगाड़ियों और अतिरिक्त फेरों का नियोजन किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। इस निर्णय से दिवाली के दौरान अपने घर जाने और त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

diwali special trains nagpur mumbai pune-2026
भूल जाएंगे फ्लाइट! सोते-सोते मुंबई से पहुंचेंगे बेंगलुरु, जानिए इस स्लीपर वंदे भारत में क्या है खास

नागपुर-मुंबई मार्ग पर 16 फेरे

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने दिवाली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और रेलगाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष रेल सेवाएं शुरू करने की मांग की थी। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए रेल विभाग ने नागपुर-मुंबई मार्ग पर 8 विशेष रेलगाड़ियों के साथ 8 अतिरिक्त फेरों का नियोजन किया है।

इसी प्रकार, नागपुर-पुणे (हडपसर) मार्ग पर 17 विशेष रेलगाड़ियों का नियोजन किया गया है, जबकि इस मार्ग पर 24 अतिरिक्त फेरे चलाने की भी तैयारी की जा रही है। इन सेवाओं से दोनों प्रमुख मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे और त्योहार का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

diwali special trains nagpur mumbai pune-2026
ठाणे में कल्याण-डोंबिवली के भूमिपुत्रों की जमीन वापसी की मांग, सरकार और कोर्ट तक लड़ाई ले जाने का ऐलान

अन्य मार्गों पर भी विशेष रेल सेवाएं

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शेगांव, नासिक, अमरावती, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और उधना मार्गों पर भी 18 विशेष रेलगाड़ियां चलाने का नियोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त 13 और रेलगाड़ियों की व्यवस्था करने की प्रक्रिया भी जारी है।