बुलढाणा नगर परिषद में महिला बनेंगी अध्यक्ष, पार्षदों के आरक्षण का भी हुआ ऐलान
Buldhana News: बुलढाणा नगर परिषद चुनाव में आरक्षण घोषित, 8 साल बाद फिर से होने वाले चुनाव को लेकर हलचल तेज। अध्यक्ष पद सर्वसाधारण महिला के लिए आरक्षित, 30 में से 13 सीटें आरक्षित श्रेणियों को मिलीं।
- Written By: आकाश मसने
बुलढाणा नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Buldhana Municipal Council Elections Reservation News: करीब 8 साल बाद होने जा रहे नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मीयां तेज हो गई है। नगराध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा के बाद अब नगर परिषद सदस्यों के आरक्षण की घोषणा बुधवार 8 अक्टुबर को नगर परिषद बुलढाणा के संपन्न हुई है।
हाल ही में नगर परिषद का अध्यक्ष पद का आरक्षण सर्वसाधारण महिला के लिए घोषित किए जाने से अनेक राजनीतिक दलों द्वारा जताई जा रही उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
उपविभागीय अधिकारी शरद पाटिल की अध्यक्षता में बुलढाणा नगर परिषद के 15 प्रभागों के लिए 30 सदस्यों का आरक्षण लॉट्री प्रणाली से किया गया है। इनमें 5 सदस्य अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखी गई है, जबकि, 8 जगह ओबीसी प्रवर्ग के लिए आरक्षित की गई है और शेष पर सर्वसाधरण के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा नगर परिषद में पार्षद आरक्षण की लिस्ट
| प्रभाग नंबर | प्रभाग अ (आरक्षण) | प्रभाग ब (आरक्षण) |
|---|---|---|
| 1 | अनुसूचित जाति | सामान्य महिला |
| 2 | ओबीसी | सामान्य महिला |
| 3 | ओबीसी महिला | सामान्य |
| 4 | ओबीसी | सामान्य महिला |
| 5 | अनुसूचित जाति महिला | सामान्य |
| 6 | अनुसूचित जाति महिला | सामान्य |
| 7 | अनुसूचित जाति महिला | सामान्य |
| 8 | ओबीसी महिला | सामान्य |
| 9 | अनुसूचित जाति | सामान्य महिला |
| 10 | सामान्य महिला | सामान्य |
| 11 | ओबीसी | सामान्य महिला |
| 12 | ओबीसी | सामान्य महिला |
| 13 | अनुसूचित जाति महिला | सामान्य |
| 14 | ओबीसी महिला | सामान्य |
| 15 | ओबीसी महिला | सामान्य |
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, 74 नगर पंचायतों में महिला बनेंगी मुखिया
मुंबई में हुई था अध्यक्ष आरक्षण का फैसला
नगर परिषद प्रशासन द्वारा अंतिम प्रभाग संरचना का प्रारूप ढांचा सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किए जाने के सभी ओर नगराध्यक्ष पद के आरक्षण की ओर सभी की नजरें जमी हुई थी। आखिर मुंबई में संपन्न हुई आरक्षण की बैठक में राज्यभर की नगर पालिका एवं नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है।
