घर का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाश, पति को बंधक बनाकर नवविवाहिता से सामूहिक बलात्कार, बुलढाणा में मानवता शर्मसार

Gangrape In Buldhana: बुलढाणा में दिल दहला देने वाली वारदात! बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर पति को बनाया बंधक, फिर 19 वर्षीय नवविवाहिता से किया सामूहिक बलात्कार। पुलिस जांच शुरू।
buldhana crime news newlywed woman gangraped husband held hostage
बुलढ़ाणा में गैंगरेप (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Buldhana Crime News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मलकापूर तालुका के एक गांव में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 की रात को जो दरिंदगी हुई, उसने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

घर का दरवाजा तोड़कर घुसे दरिंदे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब १९ वर्ष की एक नवविवाहिता अपने पति के साथ घर के भीतर सुरक्षित महसूस कर रही थी। रात के लगभग 11 बज रहे थे और यह जोड़ा अपने मोबाइल फोन पर कुछ देखते हुए सोने की तैयारी कर रहा था।

उसी दौरान, अचानक शांति भंग हुई और दो अज्ञात बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा जोर-जबरदस्ती से तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। इन हमलावरों के पास धारदार हथियार थे, जिनमें से एक के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में हसिया था।

लूटपाट और जबरन अपहरण

हथियारों से लैस इन बदमाशों ने सबसे पहले दंपति को डराना-धमकाना शुरू किया। उन्होंने मौत का डर दिखाकर पति के पास मौजूद मोबाइल फोन और 600 रुपये की नकद राशि छीन ली। इसके बाद उनकी लालच और बढ़ी और उन्होंने घर में रखे सोने के गहनों की मांग की। जब पीड़ित दंपति ने बार-बार कहा कि उनके पास कोई गहने नहीं हैं, तो दरिंदों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। वे विवाहिता और उसके पति को जबरन खींचते हुए घर से बाहर ले आए और पास के एक सुनसान खेत में घसीट कर ले गए।

खेत में हैवानियत का नंगा नाच

खेत के सन्नाटे में आरोपियों ने अपनी हैवानियत दिखाई। उन्होंने विवाहिता के पति की गर्दन पर हथियार रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे बेबस कर दिया। इसी खौफनाक स्थिति में, दोनों अज्ञात आरोपियों ने 19 वर्षीय मासूम विवाहिता के साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com