- Hindi News »
- West Bengal »
- The Court Made A Strong Comment In The Kolkata Case
कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: कोर्ट ने खारिज की संदीप घोष की जमानत याचिका, कहा- ऐसे मामलों में मौत..!
सीबीआई से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने कोलकाता स्थित आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को जमानत देने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
कोलकाता: कोलकाता के चर्चित महिला जूनियर डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस में सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। साथ प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के आरोप में पूर्व थाना प्रभारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने दोनों की जमानत याचिका रद्द करते हुए गंभीर टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि पूर्व प्राचार्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं।
सीबीआई से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने कोलकाता स्थित आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को जमानत देने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं जिनके साबित होने पर फांसी की सजा तक हो सकती है।
बता दें कि सीबीआई ने नौ अगस्त को आ जी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ और एफआईआर दर्ज करने में देरी के आरोप पर पूर्व प्राचार्य संदीप घोष व ताला पुलिस थाने के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Excise Policy Case: ट्रायल कोर्ट से नहीं मिले रिकॉर्ड; अब सोमवार को अगली सुनवाई, आप नेताओं ने किया बहिष्कार
अनिल अंबानी की कंपनी RCom पर CBI का एक्शन, दो दिग्गज अधिकारी गिरफ्तार, बैंक फ्रॉड लगा आरोप
अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
CBI का ऑपरेशन थाईलैंड सफल, हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, बैंकॉक से दिल्ली लाया गया साहिल चौहान
यह भी पढ़ें:– EC अधिकारियों ने की महाराष्ट्र के नेताओं के साथ बैठक, बीजेपी ने की इस दिन चुनाव कराने की मांग
मृत्युदंड की सजा हो सकती है
अदालत ने 25 सितंबर को सुनाए गए अपने आदेश में कहा कि केस डायरी से ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच की प्रक्रिया जोरों पर है। संदीप घोष की जमानत याचिका को खारिज करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस डे ने कहा कि घोष पर गंभीर प्रकृति आरोप के लगे हैं और यदि ये साबित हो जाते हैं तो इसमें मृत्युदंड की सजा हो सकती है, जो दुर्लभतम मामलों में दी जाती है।
न्यायाधीश ने कहा कि अदालत की राय है कि आरोपी को जमानत पर रिहा करना समता के सिद्धांत का उल्लंघन होगा। उन्होंने आदेश में कहा कि एक व्यक्ति दूसरों की मदद से अपराध कर सकता है और अन्य आरोपियों को घटना स्थल पर मौजूद रहने की कोई आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें:– नितिन गडकरी ने सता-विपक्ष दोनों को दिखाया आईना, बोले- सियासत का मतलब सिर्फ ‘सत्ता की राजनीति’
अभिजीत मंडल की जमानत याचिका भी खारिज
कोर्ट ने पूर्व थाना प्रभारी अभिजीत मंडल की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। इसने 30 सितंबर तक दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के सीबीआई के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के वकील ने यहां सियालदह अदालत में न्यायाधीश के समक्ष दावा किया कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके फंसाया गया था। साथ कहा था कि अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं है जैसा आरोप लगाया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
The court made a strong comment in the kolkata case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार
May 05, 2026 | 01:24 PMसाढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
May 05, 2026 | 01:22 PMPune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMमायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMMP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
May 05, 2026 | 12:54 PMMet Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
May 05, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














