- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc School Furniture Scandal 79 Lakh Rupees Officials Luxury Table Chair
BMC स्कूलों में बच्चों के पास बैठने को बेंच नहीं, और अफसरों के लिए 79 लाख के फर्नीचर? मुंबई में सियासी संग्राम
- Written By: आकाश मसने
BMC स्कूलों की बदहाली के बीच अधिकारियों के लिए 79 लाख के लग्जरी फर्नीचर की खरीद पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने स्कूल की जर्जर हालत और महंगे टेबल-कुर्सी पर सवाल उठाए हैं।

मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC Furniture Controversy: बीएमसी स्कूलों में उप शिक्षक अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बीएमसी कुर्सी व टेबल खरीदने वाली है। कुल 430 कुर्सी व टेबल की कीमत 79 लाख रुपये बताई गई, जिसके बाद स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य नाराज हो गए।
मनसे के गुटनेता व स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य यशवंत किल्लेदार ने सवाल उठाया कि एक टेबल की कीमत 58 हजार 450 रुपये है और एक कुर्सी की कीमत 15 हजार 490 रुपये है। कुल 79 लाख फिजूल खर्च किया जा रहा है। क्या यह जरूरी है?
BMC स्कूलों में शौचालय की स्थिति दयनीय है। साफ-सफाई न होने से बच्चों को इन्फेक्शन होता है। स्कूल के क्लासरूम की जर्जर अवस्था है। शिक्षक ‘को बैठने के लिए टूटी कुर्सी है। हमारा ध्यान शिक्षक व स्कूली बच्चों पर होना चाहिए ना की अधिकारियों की सुविधा पर।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
कांग्रेस पार्षद ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्षद अशरफ आजमी ने सवाल उठाया कि क्या यह सामान कोई कोपरिट ऑफिस के लिए खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुर्ला में विनोबा भावे नामक मनपा स्कूल है, जो बाहर से अच्छा दिखता है, लेकिन अंदर से जर्जर है। बेंच व क्लासरूम की हालत खस्ता है। आजमी ने पूछा कि 27 स्कूली वस्तुओं को जेम पोर्टल से खरीदने क्या नियम अपनाए गए हैं। अगर बीएमसी 300 करोड़ की खरीदारी जेम पोर्टल से कर सकती है, तो फर्नीचर क्यों नहीं, इसके लिए अलग से कॉन्ट्रैक्ट क्यों निकाला जा रहा है।
कार्यालय फर्नीचर की संख्या
| वस्तु | संख्या |
|---|---|
| उपशिक्षणाधिकारी व अधीक्षक (शाला) के कार्यालय के लिए टेबल | 11 |
| उपशिक्षणाधिकारी व अधीक्षक (शाला) के लिए घूमने वाली कुर्सी | 11 |
| प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय की टेबल | 39 |
| प्रशासनिक अधिकारी के लिए घूमने वाली कुर्सी | 48 |
| मुख्य लिपिक / लिपिक के कार्यालय की टेबल | 150 |
| मुख्य लिपिक / लिपिक के लिए घूमने वाली कुर्सी | 171 |
यह भी पढ़ें:- अजित पवार जैसी जैकेट और वही अंदाज! पार्थ पवार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ, देखें VIDEO
यह खरीदारी जेम पोर्टल से क्यों नहीं : शीतल
बीजेपी नगरसेविका शीतल गंभीर ने बीएमसी आयुक्त से सवाल पूछा कि यह खरीदारी जेम पोर्टल से क्यों नहीं कर सकते। बीजेपी नगरसेविका अंजलि नायक ने पूछा कि अगर नए फर्नीचर ख़रीदे जाते हैं तो पुराने फर्नीचर का बीएमसी क्या करने वाली है। AIMIM के नगरसेवक व स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य जमीर कुरैशी ने बीएमसी आयुक्त से सवाल पूछा कि क्या बीएमसी फर्नीचर लेने से पहले मार्केट का सर्वे की थी। अगर सर्वे किया गया है तो इसे स्टैंडिंग कमिटी के सामने क्यों नहीं रखा गया। क्या इस खरीदी मूल्य की पुराने खरीदी मूल्य से तुलना की गई थी? क्या इतने टेबल व कुर्सी की वास्तविक जरुरत है? इस प्रस्ताव को स्टैंडिंग कमिटी के अध्यक्ष ने मंजूरी प्रदान कर दी।
Bmc school furniture scandal 79 lakh rupees officials luxury table chair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













