Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आखिरी’ लड़ाई के लिए यूबीटी ने कसी कमर, उद्धव के स्पेशल 12! मुंबई पर टिकी ठाकरे की उम्मीदें

शिवसेना के लिए ये चुनाव करो या मरो वाली निर्णायक लड़ाई साबित हो सकती हैं। इसलिए उद्धव ने मुंबई मनपा चुनाव की तैयारियों के लिए अपने स्पेशल 12 सिपहसालारों की फौज को तैनात किया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jun 12, 2025 | 08:07 AM

उद्धव के स्पेशल 12

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अक्टूबर 2025 में संभावित मुंबई महानगरपालिका (मनपा) सहित महाराष्ट्र के अन्य निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इसके लिए बीजेपी सहित सभी राजनीतिक दल अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सभी की निगाहें मुंबई पर टिकी हैं। क्योंकि स्थानीय निकाय चुनावों में मुंबई मनपा का चुनाव सबसे अहम माना जाता है।

शिवसेना के लिए करो या मरो वाली लड़ाई

मुंबई मनपा देश की सबसे अमीर महानगर पालिका है। ऐसा भी माना जाता है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर राज करनेवाली पार्टी को राज्य सहित देश की राजनीति में प्रभाव जमाने में अवसर मिलता है। पूरे देश की नजरें मुंबई मनपा चुनाव पर लगी हैं। लेकिन मुंबई पर अब तक राज करनेवाली पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लिए ये चुनाव करो या मरो वाली निर्णायक लड़ाई साबित हो सकते हैं। इसलिए उद्धव ने मुंबई मनपा चुनाव की तैयारियों के लिए अपने स्पेशल 12 सिपहसालारों की फौज को तैनात किया है।

मुंबई मनपा के तीन साल से प्रतिक्षित चुनाव खासकर उद्धव के लिए यह महाराष्ट्र की राजनीति में अस्तित्व बचाए रखने का यह आखिरी मौका साबित हो सकते हैं। क्योंकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत तथा पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह छिनने के बाद उद्धव को उम्मीद थी कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी को वोटरों की सहानुभूति मिलेगी। लेकिन उद्धव की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।

हालांकि इन चुनावों राज्य के वोटरों ने उद्धव को निराश किया था। लेकिन मुंबई के वोटरों ने उद्धव को पूरी तरह से नहीं नकारा था। इसलिए खासकर मुंबई मनपा के चुनाव से उद्धव को ढेरों उम्मीदें हैं। लेकिन उद्धव ने इस बार किसी चमत्कार का इंतजार करने की बजाय अब मुंबई मनपा चुनाव में अलग रणनीति के साथ उतरने की योजना बनाई है।

उप नेताओं को अहम जिम्मेदारी

आगामी मुंबई मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी ने मुंबई में अपने उप नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। उद्धव के निवास ‘मातोश्री’ में हुई बैठकों के बाद मुंबई महानगरपालिका की पृष्ठभूमि में यूबीटी में उप नेताओं को विधानसभा वार जिम्मेदारी बांटने का निर्णय लिया गया। उप नेताओं को निर्वाचन क्षेत्र में जाकर समीक्षा बैठकें करने, पूर्व नगरसेवकों, शाखा प्रमुखों और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

उद्धव को शाखाओं का सहारा

स्थानीय निकाय चुनाव जमीनी स्तर पर लोगों से पार्टी के जुड़ाव की परीक्षा होते हैं । शाखाओं के माध्यम से लोगों से जुड़ी शिवसेना का मुंबई मनपा चुनावों में पिछली 25 वर्षों से दबदबा देखने को मिला है। फिलहाल शिवसेना टूट कर दो गुटों में बंट गई है। 2017 मनपा चुनाव में जीतने वाले शिवसेना के ज्यादातर नगरसेवक उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में चले गए हैं। लेकिन मुंबई की शिवसेना शाखाएं उद्धव की यूबीटी के कब्जे में हैं और आम शिवसैनिक भी उद्धव की शिवसेना से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उद्धव के उम्मीदवारों को लाभ मिलने की संभावना सियासी जानकारी लगा रहे हैं।

राज के बगैर आगे बढ़े उद्धव

विधानसभा चुनाव में यूबीटी और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राज ने उद्धव से युति (दोस्ती) के संकेत दिए थे। जिस पर उद्धव ने भी पहली बार सकारात्मक प्रतिसाद दिया था। लेकिन बाद में राज अपने हाथ समेटते नजर आए। इसलिए उद्धव ने अब अकेले आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने 12 उप नेताओं को मुंबई की समीक्षा करने, लोगों का मूड भांपने व योग्य उम्मीदवारों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

नेता                                जिम्मेदारी
अमोल कीर्तीकर               दहिसर, बोरीवली, मागाठाणे
उद्धव कदम                     चारकोप, कांदिवली, मालाड-पश्चिम

विलास पोतनिस                दिंडोशी, गोरेगांव, जोगेश्वरी-पूर्व

विश्वासराव नेरुरकर            वर्सोवा, अंधेरी-पूर्व, अंधेरी-पश्चिम

रवींद्र मिर्लेकर                   विलेपार्ले, बांद्रा-पूर्व, बांद्रा-पश्चिम

गुरुनाथ खोत                     चांदिवली, कालीना, कुर्ला

नितिन नंदगांवकर              विक्रोली, भांडुप, मुलुंड

सुबोध आचार्य                   घाटकोपर-पूर्व, घाटकोपर-पश्चिम, शिवाजीनगर-मानखुर्द

मनोज जामसुतकर            अणुशक्ति नगर, चेंबूर, साइन कोलीवाड़ा

अरुण दुधवडकर             धारावी, माहिम, वडाला

अशोक धात्रक                 वर्ली, दादर, शिवडी

सचिन अहीर                   मालाबार हिल, कोलाबा, मुंबा देवी

Bmc election shiv sena ubt uddhav thackeray special 12 maharashtra nikay chunav mumbai politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 08:07 AM

Topics:  

  • BMC Elections
  • Maharahstra News
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

2

एशिया कप स्क्वॉड पर सियासी बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी का BCCI पर हमला, बोलीं- भारत-पाक मैच शर्मनाक

3

BEST चुनाव में उद्धव-राज एकसाथ, कल आएंगे नतीजे; क्या BMC चुनाव में भी दिखेगा गठबंधन?

4

धनंजय मुंडे के खिलाफ लोकायुक्त की पड़ताल, अंजलि दमानिया ने लगाए गंभीर आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.