- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bmc Election 2026 Congress Vanchit Bahujan Aaghadi Alliance Mva Split Thackeray Brothers Announcement
कांग्रेस ने कर दिया खेला, वंचित के साथ मिलाया हाथ, ठाकरे बंधुओं के ऐलान से पहले ही MVA में फूट!
BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव से पहले महाविकास आघाड़ी में दरार साफ दिख रही है। कांग्रेस-वंचित गठबंधन, शरद पवार की सीट मांग और ठाकरे बंधुओं की एंट्री से मुंबई में त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है।
- Written By: आकाश मसने

AICC मुंबई के प्रभारी यूबी वेंकटेश ने प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात की (सोर्स: सोशल मीडिया)
Congress Vanchit Bahujan Aaghadi Alliance: ठाकरे बंधुओं के साथ आने की घोषणा होने से पहले ही महाविकास आघाड़ी में फूट पड़ गई है। मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस ने नया एलायंस बनाने की रणनीति बनाई है, उसने प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है और वंचित को 60 सीटों का ऑफर दिया गया है।
इधर शरद पवार की एनसीपी ने कांग्रेस से 53 सीटें मांगी हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार अकेले पड़ गए हैं। इस स्थिति में बीएमसी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। महायुति में बीजेपी शिवसेना (शिंदे गुट)-आरपीआई (आठवले) मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इधर शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ आने की चर्चा है।
कांग्रेस का वंचित के साथ चुनाव लड़ने का फैसला
ठाकरे बंधुओं के गठबंधन की घोषणा आज बुधवार को होने वाली है। इधर कांग्रेस ने नया एलायंस बनाने पर काम तेज कर दिया है। हाल ही में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में वंचित के प्रदर्शन ने कांग्रेस को आकर्षित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा सियासी ऐलान, गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027
Mumbai BMC AI Desilting: बाढ़ से निपटने के लिए BMC का AI दांव, डी-सिल्टिंग में फर्जीवाड़ा पकड़ने की नई तकनीक
BMC Sadan Walkout पर सख्ती की तैयारी, नियमों के तहत कार्रवाई करेगी महायुति
BMC Universal Footpath Project: अश्विनी भिड़े की मंजूरी का इंतजार, 16.5 किमी फुटपाथ होंगे अपग्रेड
कांग्रेस और वंचित के नेताओं ने की बैठक
बीते दिनों मुंबई कांग्रेस की ओर से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी यूबी वेंकटेश, मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत और विधायक असलम शेख ने वंचित के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर से मुलाकात की थी। बातचीत सकारात्मक रही।
वंचित से गठबंधन के लिए मुंबई कांग्रेस ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में विधायक अमीन पटेल, पूर्व विधायक मधु चव्हाण और सचिन सावंत शामिल हैं। इस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को फिर वंचित के नेताओं से बातचीत की। मुंबई में 227 सीटों में से वंचित को 60 सीटें देने की पेशकश की गई है। इधर वंचित की ओर से कहा गया कि हमारी 50-50 के फॉर्मूले पर बातचीत चल रही है।
शरद पवार बनाने में जुटे रणनीति
वरिष्ठ नेता शरद पवार के एनसीपी के नेताओं ने भी मंगलवार को बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस और ढाकरे बंधुओं से गठबंधन पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार शरद पवार ने मुंबई में गठबंधन के लिए कांग्रेस से 53 सीटें मांगी है।
यह भी पढ़ें:- डिप्टी सीएम शिंदे ने बढ़ाया दबाव, निकाय चुनाव को लेकर रखी नई शर्त, बैकफुट पर भाजपा
अजित पवार की मुश्किलें बढ़ी
पूर्व मंत्री नवाब मलिक के नेतृत्व में बीएमसी चुनाव लड़ने पर बीजेपी डीसीएम अजित पवार के पार्टी के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी है। शिवसेना (शिंदे गुट) भी उन्हें साथ लेने को तैयार नहीं है। एसे में अजीत अकेले पड़ गए है। बीजेपी-शिंदे गुट। ठाकरे बंधुओं का गठबंधन और इधर कांग्रेस-वचित-एनसीपी (एसपी) का अलायंस होता है, तो चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय है।
ठाकरे बंधुओं को होगा नुकसान
नगर परिषदों व नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस को फायदा हुआ है। लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी के तीनों दलों को अच्छी सीटें मिली थी। राजनीति के जानकारों के अनुसार कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती है तो सेक्युलर वोटों का बंटवारा होगा। इससे ठाकरे बंधुओं को नुकसान होगा।
Bmc election 2026 congress vanchit bahujan aaghadi alliance mva split thackeray brothers announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, सीजन की पहली जीत के साथ कोलकाता ने भी लगाया छलांग
Apr 20, 2026 | 12:23 PMबारामती उपचुनाव से पहले सुनेत्रा पवार को बड़ा झटका! सांगली में 35 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, जानें क्या है कारण
Apr 20, 2026 | 12:20 PMजून से शुरू होंगे नए स्किल कोर्स, कौशल विकास पर जोर, नागपुर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Apr 20, 2026 | 12:14 PMतमिलनाडु के चुनावी रण में आज थमने वाला है शोर, 5.7 करोड़ वोटर्स करेंगे 4023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Apr 20, 2026 | 12:10 PMनागपुर में भंडारा रोड प्रोजेक्ट फिर अटका, मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण; 22 अप्रैल से कार्रवाई
Apr 20, 2026 | 12:01 PMतनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे NSA अजीत डोभाल, वरिष्ठ नेताओं संग की अहम बैठक, जानें क्या है भारत का मिशन रियाद
Apr 20, 2026 | 12:01 PM2 बाइक से पहुंचे और मिनटों में ज्वेलरी शॉप उड़ा ले गए लाखों के जेवर, फिल्मी स्टाइल में लूट का VIDEO आया सामने
Apr 20, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














