‘मातोश्री’ से घोषणापत्र जारी करने वाले उद्धव पर BJP का तंज- अपने परिवार पर ही पूरा ध्यान
BJP की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने निवास स्थान से अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के लिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) नेता अपने परिवार पर ही अब अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
भाजपा ने साधा उद्धव पर निशाना
मुंबई: आज यानी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने निवास स्थान से अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के लिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) नेता अपने परिवार पर ही अब अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और व्यापक समुदाय की उपेक्षा कर रहे हैं।
इस बाबत आज बावनकुले ने कहा कि एक सच्चा नेता वही है जो लोगों के दरवाजे पर उनकी सेवा करने के लिए तैयार हो, न कि कोई ऐसा जो घर के अंदर रहना पसंद करता हो।
जानकारी दें कि उद्धव ठाकरे ने आगामी 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए यहां अपने आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने और धारावी पुनर्विकास परियोजना को खत्म करने का आश्वासन दिया। ठाकरे ने कहा कि ज्यादातर चुनावी वादे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी (MVA) के घोषणापत्र का हिस्सा हैं, लेकिन कुछ बिंदु हैं जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
Gite Brothers की अफवाहों से महायुति में मची खलबली, सोशल मीडिया पर मतपत्र वायरल होने से मचा हड़कंप
‘सुनी अंतरात्मा की आवाज…’, BJP विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, MLC चुनाव में ‘संकटमोचक’ बने DK ने पलटी बाजी
ठाकरे ने यह भी कहा कि, शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) वाला एमवीए गठबंधन 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी करेगा।
इस मामले पर बावनकुले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान ‘ढाई साल तक घर से’ फेसबुक लाइव करने वाले उद्धव ठाकरे ने आज अपने आवास से अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। भाजपा नेता ने कहा कि परंपरागत रूप से, बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना संस्थापक) शिवसेना भवन में पार्टी मुख्यालय से पार्टी का घोषणापत्र जारी किया करते थे।
यहां पढ़ें – अजित पवार की वापसी के सवाल पर बोलीं सुप्रिया सुले- अब सुलह मुश्किल
इतना ही नही बावनकुले ने यह भी दावा किया, ‘‘ढाई साल तक वह (उद्धव) राजनीति में अपने परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यस्त रहे और अक्सर व्यापक समुदाय को नजरअंदाज करते रहे। घर से काम करने की उनकी प्रवृत्ति में बदलाव का कोई संकेत नजर नहीं आता।” उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा महाराष्ट्र के हितों को प्राथमिकता दी । इसके विपरीत, उद्धव ठाकरे जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते दिख रहे हैं और इसके बजाय अपने परिवार पर ही अधिक ध्यान देते रहे हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
