-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Uddhav Sena Ubt Releases Manifesto Promises Free Education And Scrapping Of Dharavi Project
लड़कों को मुफ्त शिक्षा, धारावी परियोजना रद्दीकरण और नई आवास नीति, जानें शिवसेना UBT के ‘वचननामे’ में क्या-क्या वादे
- Written By: राहुल गोस्वामी
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। इसमें लड़कों को मुफ्त शिक्षा और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने के आश्वासन के साथ ही धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द करने का वादा भी किया गया है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें लड़कों को मुफ्त शिक्षा और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने के आश्वासन के साथ ही धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द करने का वादा भी किया गया है।
आज इस बाबत ठाकरे ने कहा कि ज्यादातर चुनावी वादे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी (MVA) के घोषणापत्र का हिस्सा हैं, लेकिन कुछ बिंदु हैं जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) वाला एमवीए गठबंधन 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी करेगा।
यहां पढ़ें – अजित पवार की वापसी के सवाल पर बोलीं सुप्रिया सुले- अब सुलह मुश्किल
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, बुलाई आपात बैठक; 2 बागी सांसदों की घर वापसी की चर्चा तेज
‘फिर चुनाव ही क्यों हों?’; उद्धव सेना में टूट पर दिग्गज वकील कपिल सिब्बल ने उठाए बड़े कानूनी सवाल
‘BJP को पार्टियां तोड़ने की लत लग गई है…’, ऑपरेशन टाइगर की खबरों पर भड़के संजय राउत; दी ये बड़ी नसीहत
pic.twitter.com/4xufj5mdYG — Uddhav Thackeray (@uddhavthackeray) October 10, 2022
वहीं आज ठाकरे ने कहा कि हर जिले में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर होगा। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने और आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा हटाने का भी वादा किया। ठाकरे ने आश्वासन दिया कि जिस तरह से राज्य में छात्राओं को सरकारी नीति के तहत मुफ्त शिक्षा मिल रही है, अगर एमवीए सत्ता में आता है तो इसे छात्रों के लिए भी लागू किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का भी वादा किया।
आज पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पुलिस बल में 18,000 महिलाओं की भर्ती के अलावा महाराष्ट्र में ऐसे पुलिस थाने भी स्थापित किए जाएंगे, जिनमें सिर्फ महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि एमवीए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को भी स्थिर रखेगा। धारावी पुनर्विकास परियोजना के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे रद्द कर दिया जाएगा क्योंकि इसका बुरा प्रभाव मुंबई पर होगा। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र और मुंबई में भी आवास नीति होगी।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘धरती पुत्रों’ के लिए किफायती मकान बनाए जाएंगे। ठाकरे ने कहा कि अगर एमवीए सत्ता में आता है तो वह कोलीवाड़ा और गौठानों के क्लस्टर विकास को रोक देगा और यह निवासियों को विश्वास में लेने के बाद किया जाएगा। रोजगार सृजन पर शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी रोजगार सृजन की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में हर तीन महीने में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। ठाकरे ने यह भी कहा कि राज्य में एक अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र स्थापित किया जाएगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Uddhav sena ubt releases manifesto promises free education and scrapping of dharavi project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 19 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में पाएंगे उच्च पद, जानें कैसा रहेगा इनका भविष्य
Jun 19, 2026 | 06:15 AMKajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार
Jun 19, 2026 | 06:06 AMट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Jun 19, 2026 | 04:14 AMSamsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














