-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Bjp Removes Chandrapur Chief Subhash Kasangottuwar Candidate List Row
चुपके से बदल दिए उम्मीदवार, रवींद्र चव्हाण की सूची में हेरफेर करने पर चंद्रपुर BJP हेड की छुट्टी
- Written By: प्रिया जैस
Subhash Kasangottuwar BJP Removal Chandrapur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की लिस्ट बदलने के आरोप में चंद्रपुर नगर अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टुवार निष्कासित। निकाय चुनाव से पहले बढ़ी हलचल।

अध्यक्ष सुभााष कासनगोट्टुवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrapur News: प्रदेश नेतृत्व के आदेश की अवहेलना महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंद्रपुर इकाई में बड़ा संगठनात्मक संकट खड़ा हो गया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने चंद्रपुर नगर इकाई के अध्यक्ष सुभााष कासनगोट्टुवार को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
कासनगोट्टुवार पर आरोप है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची में चुपके से बदलाव किया और अपात्र लोगों को नामाकंन पत्र (AB फॉर्म) वितरित कर दिए।
कैसे सामने आई हेराफेरी?
भाजपा की युवा इकाई के प्रदेश महासचिव सुनील डोंगरे ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने चंद्रपुर के लिए एक आधिकारिक सूची भेजी थी। हालांकि, जब कासनगोट्टुवार ने स्थानीय स्तर पर सूची साझा की, तो उसमें कई मूल नाम गायब थे और उनकी जगह नए नाम शामिल कर लिए गए थे। पार्टी को बाद में पता चला कि चव्हाण द्वारा हस्ताक्षरित मूल दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी ताकि कुछ खास लोगों को चुनावी मैदान में उतारा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
सुनील डोंगरे का नाम भी सूची से कटा
इस विवाद का एक पहलू यह भी है कि खुद सुनील डोंगरे का नाम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भेजी गई मूल सूची में शामिल था, लेकिन कासनगोट्टुवार द्वारा जारी संशोधित सूची से उनका नाम हटा दिया गया। इस कथित कदाचार और अनुशासनहीनता को आधार बनाते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी ने बुधवार को कासनगोट्टुवार को निष्कासन का पत्र थमा दिया।
यह भी पढ़ें – आदित्य ठाकरे की ‘कोर टीम’ में बड़ी सेंध, शीतल देवरुखकर-शेठ ने छोड़ा उद्धव का साथ, BJP में हुई शामिल
मुनगंटीवार बनाम जोरगेवार गुट की लड़ाई
स्थानीय राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के दो बड़े नेताओं पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और विधायक किशोर जोरगेवार के बीच चल रहे शीत युद्ध का परिणाम है। बताया जा रहा है कि कासनगोट्टुवार ने स्थानीय दबाव में आकर उम्मीदवारों की अदलाबदल की थी। पार्टी के भीतर इस तरह की धोखाधड़ी सामने आने के बाद अब चंद्रपुर भाजपा में असंतोष और बढ़ने की आशंका है।
चुनाव पर असर की संभावना 15 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले इस कार्रवाई ने भाजपा के चुनावी अभियान को प्रभावित किया है। एक ही वार्ड में कई उम्मीदवारों को AB फॉर्म मिलने से कार्यकर्ता और मतदाता दोनों संभ्रम में हैं। पार्टी अब इस डैमेज को कंट्रोल करने और अधिकृत उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।
Bjp removes chandrapur chief subhash kasangottuwar candidate list row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
Jul 10, 2026 | 12:52 PMAryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMजम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMWardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर
Jul 10, 2026 | 12:48 PMकेरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी
Jul 10, 2026 | 12:47 PMओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
Jul 10, 2026 | 12:46 PMनितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM











