Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सर्वसम्मति से राज्य के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए राहुल नार्वेकर, प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने की घोषणा

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में बीजेपी के राहुल नार्वेकर का चयन किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा में राहुल नार्वेकर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इसका फैसला खुद प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने लिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 09, 2024 | 03:50 PM

राहुल नार्वेकर

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में बीजेपी के राहुल नार्वेकर का चयन किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा में राहुल नार्वेकर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इसका फैसला खुद प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने लिया।

राहुल नार्वेकर ने रविवार को विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान भाजपा के राहुल नार्वेकर के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार विशेष रूप से मौजूद थे।

निर्विरोध चुने गए नार्वेकर

महाराष्ट्र में इस समय राज्य की नवगठित 288 सदस्यीय विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू है। आज इस विशेष सत्र का तीसरा और अंतिम दिन है, जहां सोमवार को राज्य विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik Railway Station: तपोवन एक्सप्रेस में साढ़े चार लाख के गहने चोरी, महिला चोर गिरफ्तार; पूरा माल बरामद

अन्ना हजारे सालो बाद फिर मैदान में, RTI नियमों में बदलाव पर दिया अल्टीमेटम, 5 जुलाई से अनशन की चेतावनी

पालघर जैसी अनहोनी टली! जोगेश्वरी में 4 कथित साधुओं की पिटाई, पुलिस ने ऐन वक्त पर संभाला मामला

सोलापुर-मुंबई फ्लाइट सेवा 1 सितंबर से फिर शुरू, स्टार एयर ने सितंबर से फ्लाइट संचालन का किया ऐलान

भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर सोमवार को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्हें निर्विरोध चुना गया क्योंकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था।

कोलाबा सीट से चुने गए नार्वेकर

करीब ढाई साल तक 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष रहे भाजपा नेता नार्वेकर 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से फिर से चुने गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना होगा।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

इसके बाद राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान नार्वेकर ने फैसला सुनाया था कि बाल ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी में विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ‘‘असली शिवसेना” है। उन्होंने यह भी फैसला दिया था कि अजित पवार के नेतृत्व वाला गुट असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है, जिसकी स्थापना शरद पवार ने की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bjp leader rahul narvekar elected as the speaker of the state assembly in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 11:40 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Rahul Narvekar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.