Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंगोली से अमित शाह ने दी चुनौती, कहा- सावरकर और बाल ठाकरे के बारे में दो अच्छे शब्द बोलकर दिखाएं राहुल गांधी

रैली में अमित शाह ने एक बार फिर कटाक्ष करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने 20 बार अपने बेटे को लॉन्च करने की कोशिश की है और महाराष्ट्र चुनाव में उनका ''राहुल विमान'' फिर से दुर्घटनाग्रस्त होने वाला है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Nov 15, 2024 | 06:56 PM

भाजपा नेता अमित शाह (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हिंगोली : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आगामी 20 नवंबर को मतदान होने हैं जिसके लिए राज्यभर में चुनाव प्रचार चरम पर हैं। अपनी चुनावी रैलियों में सभी दलों के नेता विपक्षी दलों के नेताओं पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य दलों के नेता इन दिनों यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला किया।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी को वीर सावरकर और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बारे में “अच्छा” बोलने की चुनौती दी। 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हिंगोली में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ”उद्धव जी, अगर आपमें हिम्मत है, तो राहुल बाबा से वीर सावरकर और बालासाहेब के बारे में दो अच्छे शब्द बोलने के लिए कहकर दिखाएं।”

राहुल गांधी पर साधा निशाना

अपने भाषण में शाह ने कहा, “राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस लाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। राहुल बाबा, ध्यान से सुनो, न केवल आप बल्कि आपकी चौथी पीढ़ी भी अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती।” हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, राहुल गांधी ने विश्वास के साथ कहा था कि उनकी पार्टी की जीत होगी। लोकतंत्र में इतना अहंकार…, नतीजे देखिए, हरियाणा में कांग्रेस का सफाया हो गया और भाजपा ने सरकार बना ली।”

सम्बंधित ख़बरें

लोकसभा में बड़ा धमाका: स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने चली चाल, सदन में मचा बवाल

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, ओम बिरला सदन में रखेंगे अपनी बात?

मुंबई पुलिस ने खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताकर लोगों को ठगने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार

नीतीश कुमार की तारीफ में ये क्या कह गए अमित शाह? राज्यसभा नमांकन के बाद बिहार में बदले सियासी समीकरण

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

”राहुल विमान” को लेकर फिर किया कटाक्ष

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने 20 बार अपने बेटे को लॉन्च करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र चुनाव में उनका ”राहुल विमान” 21वीं बार दुर्घटनाग्रस्त होने वाला है।” अपने भाषण में अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव तय करेगा कि राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर के रास्ते पर चलेगा या औरंगजेब की राह पर। उन्होंने साफ किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति ने शिवाजी महाराज और वीर सावरकर का रास्ता चुना है, जबकि महा विकास आघाड़ी औरंगजेब फैन क्लब है।

महाराष्ट्र से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वक्फ कानून को बदलने की कही बात

कांग्रेस पर लगातार हमलावर होते हुए अमित शाह ने आगे कहा, ”70 साल तक कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली, लेकिन मोदी जी ने इसे बनवाया।” उन्होंने कहा, “कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने गांवों, मंदिरों, किसानों की जमीनों और लोगों के घरों को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया। अब हम वक्फ कानून में संशोधन के लिए विधेयक लाए हैं, लेकिन शरद पवार एंड कंपनी इस विधेयक का विरोध कर रही है।” केंद्रीय मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा, ”आप जितना चाहें, इसका विरोध कर सकते हैं, लेकिन मोदी सरकार पूरी ताकत से वक्फ कानून को बदलेगी।” उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से आगामी चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने को कहा।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Bjp leader amit shah challenges rahul gandhi from his hingoli rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 05:02 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.