बाला साहेब ठाकरे की जयंती (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bala Saheb Thackeray Birth Anniversary: भारत के इतिहास में महात्मा गांधी, नेहरू, वीर सावरकर, राम मनोहर लोहिया, बाल गंगाधर तिलक, श्रीपाद अमृत डांगे और विश्व के इतिहास में सिसरो, बर्क, शेरिडन जैसे मशहूर रत्न हुए हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले शिवसेना के संस्थापक हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे एक चमकते तेजस्वी रत्न थे। बाला साहेब ठाकरे का नाम देशभर की राजनीति में आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है।
वे सिर्फ नाम से नहीं बल्कि कर्म से हिंदू हृदय सम्राट थे। इसलिए उनकी कीर्ति के चर्चे भारत और भारत के बाहर भी थे। उनका जन्म एक सामान्य लेकिन महाराष्ट्रभक्त परिवार में हुआ थ। उन्होंने जीवनभर आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
बाल ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को पुणे में केशव सीताराम ठाकरे के यहां एक प्रबुद्ध चंद्रसेनिय कायस्थ प्रभु परिवार में हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र में मराठी भाषी लोगों को संगठित करने के लिए संयुक्त मराठी चलवल (आंदोलन) में प्रमुख भूमिका निभाई थी। आज यानी 23 जनवरी 2025 को बाला साहब ठाकरे की 99वीं जयंती है। इसे लेकर शिवसेना तैयारियों में जुटी हुई है।
आइए जानते है बाला साहब ठाकरे के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण किस्सों के बारे में…
बाला साहेब ठाकरे (डिजाइन फोटो)
बाला साहेब ठाकरे ने अपने करियर की शुरुआत एक कार्टूनिस्ट के तौर पर की। उन्होंने मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के साथ काम किया था। ये कार्टून जापान के एक डेली न्यूज पेपर ‘द असाही शिंबुन’ और द न्यूयॅार्क टाइम्स’ के संडे एडिशन में छपा करते थे।
बाल साहब 1960 से राजनीति में राजनीति में कदम रखा और अपने भाई के साथ मिलकर मार्मिक नाम से एक साप्ताहिक अखबार निकाला। इसके बाद ‘मराठी माणुस’ को हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने शिवसेना का गठन किया। बाला साहेब ठाकरे ने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन कई बार किंग मेकर बने।
बाला साहेब ठाकरे हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते थे। इसीलिए उन्हें हिंदूहृदयसम्राट भी कहा जाता है। इसका उदाहरण बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में भी देखने को मिला। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराया गया लेकिन इसकी जिम्मेदारी कोई ले रहा था, तब बाला साहेब ठाकरे खुलकर सामने आए और कहा कि यह ढांचे शिवसैनिकों ने गिराया है।
हिंदुत्व की मिलती विचारधारा के चलते शिवसेना और भाजपा को पारंपरिक सहयोगी माना जाता है। महाराष्ट्र में पहली बार शिवसेना और भाजपा के गठबंधन की सरकार 1995 में बनी। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बाला साहेब ठाकरे ने अपने विश्वस्त पात्र मनोहर जोशी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया। हालांकि बाला साहेब ठाकरे पर रिमोट से सरकार चलाने का आरोप लगा।
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 भारत में आयोजित हुआ था। फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम होना था। इस दौरान बाल ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया तो उसे मुंबई में नहीं खेलने दिया जाएगा।