जंगली सूअर के हमले में महिला घायल, वन्यजीवों का बढ़ते जा रहा खतरा
मोहाडी तहसील के जांभलापानी गांव में 62 वर्षीय महिला धुरपता रमेश शेंडे पर जंगली सूअर ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग की है।
Bhandara News: मोहाडी तहसील के अंतिम छोर पर स्थित जांभलापानी मोहगांव गांव में 62 वर्षीय महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला का नाम धुरपता रमेश शेंडे है. जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे धुरपता शेंडे अपने खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक एक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया.
इस हमले में उनके बाएं पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद उन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करड़ी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भंडारा में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना वन विभाग तुमसर को दी गई.
वन क्षेत्र अधिकारी छगन रहांगडाले के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी आर. डी. पालेवार और क्षेत्र सहायक ए. पी. झंझाल ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
जांभलापानी गांव भंडारा जिले और मोहाडी तहसील के अंतिम छोर पर स्थित एक छोटा सा गांव है, जहां केवल 12 से 15 घर हैं. गांव के आसपास घने जंगल, झाड़ियां, नाले और तालाब होने के कारण इस क्षेत्र में जंगली सूअर, हिरण, चीतल और सांभर जैसे वन्य जीवों की संख्या अधिक है, जिससे ग्रामीणों को हमेशा खतरा बना रहता है.
