- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Way Opened For 21 Vacant Posts In Tumsar Municipal Corporation
पालकमंत्री पंकज भोयर के जनता दरबार में उठा तुमसर नगर पालिका के रिक्त पदों का मुद्दा
तुमसर नगर पालिका में 21 रिक्त पदों को भरने का आश्वासन, पालकमंत्री पंकज भोयर ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे।

Bhandara News: भंडारा जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर के जनता दरबार में तुमसर नगर पालिका के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान नगर परिषद के उपाध्यक्ष सचिन बोपचे ने नगर पालिका में संवर्गनिहाय रिक्त पदों का गंभीर मुद्दा प्रमुखता से उठाया. इस पर पालकमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द से जल्द इन पदों को भरने का आश्वासन दिया.
उपाध्यक्ष बोपचे द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका में महाराष्ट्र नगर परिषद अभियांत्रिकी सेवा स्थापत्य, विद्युत, संगणक, स्वच्छता, लेखा परीक्षक, लेखापाल, कर निर्धारक, अग्निशमन सेवा, नगर रचनाकार एवं विकास सेवा जैसे कुल 9 संवर्गों में प्रशासनिक अधिकारियों के 21 पद रिक्त हैं. वर्तमान में केवल 7 पद ही भरे गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है.
पड़ रहा अतिरिक्त दबाव
रिक्त पदों के कारण नगर पालिका में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार का दबाव बढ़ गया है. इससे शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई योजनाएं अधूरी रह जाती हैं. बोपचे ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की. इस दौरान शहर के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
सम्बंधित ख़बरें
बीड़ में दरिंदगी: 50 साल के दुकानदार ने 5वीं की छात्रा से किया दो बार रेप, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
वाशिम में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण महाअभियान, महेश भवन में कार्यशाला आयोजित
Akola News: राम प्रगट उत्सव को लेकर यातायात में बदलाव की मांग, दोपहिया वाहनों पर रोक का सुझाव
धारणी के कोठा गांव में एक ही दिन में 50–60 बोरवेल सूखे, किसानों में चिंता
इनमें पानी आपूर्ति योजना, झुग्गी बस्तियों में अतिक्रमणधारकों को पट्टों का वितरण, शहर की सीमा विस्तार, बहुआयामी विकास आराखड़ा, प्रभावित क्षेत्रों में आंगनवाड़ी की व्यवस्था तथा अन्य महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं.पालकमंत्री पंकज भोयर ने सभी मुद्दों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक आयोजित कर उच्च स्तर पर निर्णय लेकर रिक्त पदों को भरा जाएगा.
विकास को मिलेगी नई गति
इन पदों की भर्ती के बाद तुमसर शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. जनता की सुविधा की दृष्टि से नई योजनाओं पर अमल किया जा रहा है. सचिन बोपचे, नपा उपाध्यक्ष फोटो 23 bh news no 26 ..
Way opened for 21 vacant posts in tumsar municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौतम गंभीर की ‘खूंखार’ इमेज पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- कठोर होने की जरूरत नहीं, वो…
Mar 23, 2026 | 06:39 PMट्रेन में दिखी गजब की कला, कठपुतली की बातें सुन यात्री हुए हंस-हंस के लोटपोट; वीडियो हुआ वायरल
Mar 23, 2026 | 06:33 PM‘तख्त’ में रणवीर सिंह की एंट्री तय? ‘धुरंधर 2’ के बाद क्या फिर मचेगा बवाल! करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी
Mar 23, 2026 | 06:33 PMलोकसभा में अब होंगी 816 सीटें! 2029 से 273 सीटों पर सिर्फ महिला सांसद, बड़ा संशोधन बिल लाने जा रही है सरकार
Mar 23, 2026 | 06:26 PMबीड़ में दरिंदगी: 50 साल के दुकानदार ने 5वीं की छात्रा से किया दो बार रेप, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
Mar 23, 2026 | 06:22 PMगोवा बीच पर समुद्र में फंसी फॉर्च्यूनर, होटल स्टाफ की सुझबुझ से बड़ा हादसा टला
Mar 23, 2026 | 06:20 PMTamil Nadu Chunav 2026: एनडीए का सीट बंटवारा फाइनल, 170 से ज्यादा सीटों पर AIADMK, मात्र 27 पर भाजपा
Mar 23, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM













