भंडारा: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सुधार करवाने का आखिरी मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Bhandara Voter List: भंडारा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। नागरिक 30 सितंबर तक नाम, पता जांचकर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। 4 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
New Voter Registration Form 6
भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठकफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

New Voter Registration Form 6: भंडारा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले में प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। इसी का निरीक्षण करने मतदाता सूची निरीक्षक तथा नागपुर विभाग की विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदी ने सोमवार को भंडारा जिले का दौरा किया।

उन्होंने नागरिकों से प्रारूप सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांचने तथा आवश्यक सुधार के लिए 30 सितंबर तक आवेदन करने का आह्वान किया। प्रारूप मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई है, जबकि अंतिम सूची 4 नवंबर को जारी होगी।

राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा

भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में बिदरी ने कहा कि सभी के सहयोग से पारदर्शी, सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

उन्होंने अंतिम सूची प्रकाशित होने से पहले मतदाताओं को अपने विवरण की जांच करने की अपील की। बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सावन कुमार, अतिरिक्त जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार जाधव, निवासी उपजिलाधिकारी मनोहर चव्हाण, उपजिलाधिकारी निर्वाचन विकास, उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मतदाताओं के नाम में विसंगति पर बीएलओ से संपर्क

जिनका मैपिंग नहीं हुआ है, उन्हें नोटिस मिलने के बाद संबंधित बीएलओ बीएलए से संपर्क करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

अलग-अलग आवेदन की व्यवस्था मतदाता सूची में नाम नहीं होने या 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिकों को नमूना-6 के जरिए आवेदन करना होगा। नाम हटाने अथवा आपत्ति के लिए नमूना-7 तथा नाम, आयु और पते में सुधार के लिए नमूना 8 भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

New Voter Registration Form 6
नागपुर में टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हड़कंप, 2.5 घंटे रेस्क्यू के बाद उतरा, फिर थाने से हुआ फरार

मतदाता प्रारूप सूची में अभी बदलाव संभव

भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में विशेष पुनरीक्षण के पहले चरण में सामान्य निवास की वास्तविक स्थिति के सत्यापन पर जोर दिया गया था।

ऐसे में वर्तमान पते पर निवास नहीं करने वाले लोगों को प्रारूप सूची में शामिल नहीं किया गया है। अब उन्हें वर्तमान निवास स्थान की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। मृत मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं।

4 नवंबर को अंतिम सूची का इंतजार जरूरी

1 अक्टूबर 2024 के बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में छूटे पात्र नागरिक भी अब आवेदन कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान चरण नए मतदाताओं के पंजीकरण और आवश्यक सुधार पर केंद्रित है। इसलिए प्रारूप सूची की तुलना पुरानी आंकड़ों से कर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। 4 नवंबर को अंतिम सूची जारी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com