Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुमसर रोड स्टेशन पर शौचालय सुविधा का संकट, महिला और बुजुर्ग यात्रियों को हो रही दिक्कत

Tumsar Toilet Issue: तुमसर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर नया शौचालय तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं किया गया है, जबकि पुराना शौचालय तोड़ दिया गया है।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 12, 2026 | 04:43 PM

South East Central Railway (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tumsar Road Railway Station: गर्राबघेडा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के बड़ेबड़े दावों के बीच तुमसर रोड रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक1 पर वर्तमान में यात्रियों के लिए एक भी संचालित शौचालय उपलब्ध नहीं है। इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्लेटफॉर्म क्रमांक1 पर आधुनिक मॉड्यूलर क्लेटन शौचालय का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा हो चुका है। भवन तैयार होने के बावजूद रेलवे प्रशासन ने अब तक इसे यात्रियों के उपयोग के लिए शुरू नहीं किया है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह सुविधा ताले में बंद पड़ी है, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्टेशन के गोंदिया छोर पर स्थित पुराने शौचालय को निर्माण एवं मरम्मत कार्य के नाम पर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

तुमसर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी

हालांकि उसे हटाने से पहले यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते प्लेटफॉर्म क्रमांक1 पर शौचालय की सुविधा पूरी तरह समाप्त हो गई है। फिलहाल स्टेशन के प्रतीक्षालय वेटिंग हॉल में ही एक शौचालय उपलब्ध है, जो प्लेटफॉर्म के मुख्य भाग से अलग स्थित है।

सम्बंधित ख़बरें

G4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी

महाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा

पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत

सावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा

ट्रेन के आगमन के समय यात्रियों के सामने यह दुविधा रहती है कि वे शौचालय जाएं या ट्रेन पकड़ें। यह स्थिति विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों और दिव्यांग यात्रियों के लिए बेहद कष्टदायक साबित हो रही है।

रेलवे प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

यात्रियों में नाराजगी स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रेलवे टिकट के माध्यम से प्रत्येक यात्री से शुल्क वसूलता है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि जब नया शौचालय पूरी तरह तैयार है तो उसे शुरू करने में आखिर किस बात की देरी हो रही है।

ये भी पढ़े: वाशिम में मतदाता सूची के SIR अभियान की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

तत्काल शुरू करने की मांगस्थानीय नागरिकों, रेल यात्रियों एवं सामाजिक संगठनों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम, नागपुर तथा संबंधित रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि प्लेटफॉर्म क्रमांक1 पर तैयार नए शौचालय को तत्काल आम यात्रियों के लिए खोला जाए, ताकि यात्रियों को हो रही गंभीर असुविधा से राहत मिल सके।

Tumsar road railway station toilet facility issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 04:12 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Indian Railway
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.