तुमसर-बपेरा मार्ग पर आंधी-तूफान का तांडव: सड़क पर गिरा विशाल पेड़, एक घंटे तक यातायात ठप; टली बड़ी जनहानि
Sihora News: सिहोरा क्षेत्र में तेज आंधीतूफान के कारण तुमसरबपेरा मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे यातायात एक घंटे तक ठप रहा। ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ हटाने का कार्य किया।
Tumsar Bapera Road: सिहोरा में 27 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे सिहोरा क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधीतूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मछेरा के पास तुमसरबपेरा महामार्ग पर एक विशाल पेड़ बिजली के तारों सहित सड़क के बीचोंबीच गिर पड़ा। इस घटना के कारण करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सौभाग्य से पेड़ किसी वाहन या व्यक्ति पर नहीं गिरा, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना देर किए पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ किया गया, जिसके बाद यातायात पुनः सुचारू हो सका। इस तेज आंधीतूफान का असर केवल सड़क यातायात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्षेत्र में चल रहे शादी समारोह भी इससे प्रभावित हुए।
तेज हवा और बारिश के कारण टेंट, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा, जिससे आयोजकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बपेरा से तुमसर तक लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कई पुराने और जर्जर पेड़ मौजूद हैं, जो तेज हवा या बारिश के दौरान कभी भी गिर सकते हैं और दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इससे पहले भी इसी स्थान पर एक चलती कार पर पेड़ गिरने की घटना हो चुकी है, जिसमें वाहन को भारी नुकसान हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
पवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़
अजनी के बजाय तुमसर रोड से चलाए विदर्भ एक्सप्रेस, अन्यथा भंडारा, गोंदिया जिले के यात्रियों को होंगी भारी परेशान
नागपुर के मौदा में कृषि विक्रेताओं की हड़ताल, 168 दुकानें बंद, किसान हो रहे परेशान
उपसभापति सुभाष बोरकर ने जताई नाराजगी
इस संदर्भ में पंचायत समिति के उपसभापति सुभाष बोरकर ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बारबार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा खतरनाक पेड़ों को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
ऐसी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय पर सहायता नहीं मिलती, जिससे आम नागरिकों को ही जोखिम उठाकर हालात संभालने पड़ते हैं। वर्तमान में आंधीतूफान का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
