- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Apmc Hamal Mathadi Workers Boycott Meeting Police Complaint Row
तुमसर: हमाल माथाडी मजदूरों का बाजार समिति की बैठक पर बहिष्कार, पुलिस शिकायत से गहराया विवाद
तुमसर बाजार समिति में हमाल माथाडी मजदूरों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। मजदूरों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज होने के विरोध में एक्शन कमेटी ने बैठक का बहिष्कार किया है।

Bhandara District News: कृषि उपज बाजार समिति में हमाल एवं माथाडी मजदूरों के लंबित मामलों को लेकर विवाद गहरा गया है। मजदूर प्रतिनिधियों का आरोप है कि समस्याओं का समाधान बातचीत से निकालने के बजाय प्रशासन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
इसी विरोध में हमाल माथाडी मजदूर एक्शन कमेटी ने 17 अप्रैल को आयोजित संयुक्त बैठक का सार्वजनिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
एक्शन कमेटी के समन्वयक वैभव चोपकर और चंद्रशेखर सेलोकर ने प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे दमनकारी बताया है। उनका कहना है कि कई दिनों से मजदूरों के हमाल, मापारी और टोकनीवाले से जुड़े मुद्दों पर फॉलोअप चल रहा था और उम्मीद थी कि बातचीत से समाधान निकलेगा, लेकिन इसके उलट बाजार समिति ने मजदूरों के बयानों को आपराधिक बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
देवरी के छत्रपति शिवाजी हाईस्कूल का शानदार 96.20 प्रतिशत परीक्षा परिणाम, टॉपर्स का सम्मान
पवनी के पवन विद्यालय का 100 प्रतिशत SSC परीक्षा परिणाम, सभी 33 विद्यार्थी उत्तीर्ण
तुमसर में अनसूया माता जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, भक्ति में डूबा शहर
बाजार समिति द्वारा 10 अप्रैल को जारी पत्र के अनुसार 17 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 11 बजे संयुक्त बैठक बुलाई गई थी। लेकिन कमेटी का कहना है कि एक तरफ बातचीत का आमंत्रण देना और दूसरी तरफ पुलिस कार्रवाई करना प्रशासन के दोहरे रवैये को दर्शाता है।
वैभव चोपकर ने बाजार समिति को दिए निवेदन में स्पष्ट किया है कि जब तक मजदूरों के खिलाफ दर्ज पुलिस शिकायत वापस नहीं ली जाती और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस निवेदन की प्रति जिला कलेक्टर भंडारा, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।
कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो आने वाले दिनों में बाजार समिति के कामकाज पर व्यापक असर पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का उपयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। यदि बैठक में मजदूरों के हितों के खिलाफ कोई निर्णय लिया गया तो वे जिला कलेक्टर और श्रम आयुक्त के समक्ष जाकर उग्र आंदोलन करेंगे।
Tumsar apmc hamal mathadi workers boycott meeting police complaint row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMApra Ekadashi Niyam : अपरा एकादशी व्रत कर रहे हों, तो नियम पढ़ लें, छोटी सी लापरवाही से छिन जाएगा सारा पुण्य!
May 09, 2026 | 06:38 PMफिर आमने-सामने होंगे अमेरिका-ईरान! US मीडिया का बड़ा दावा, क्या इन शर्तों पर खत्म होगी जंग?
May 09, 2026 | 06:38 PMकरोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
May 09, 2026 | 06:36 PM6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक
May 09, 2026 | 06:34 PMProject-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
May 09, 2026 | 06:23 PMसांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
May 09, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














