- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Street Lights Will Run There Will Be Relief From The Terror Of Dogs
साकोली में सड़कों पर बढ़ेगी रोशनी, कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत, बावनकुले सक्रिय
गुटनेता संदीप बावनकुले ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपकर साकोली में स्ट्रीट लाइट और आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मांगा।

Bhandara News: अब सड़कों पर होगी भरपूर रोशनी कुत्तों के आतंक से भी मिलेगी मुक्ति गुटनेता संदीप बावनकुले ने नगर परिषद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन साकोली,सं. शहर के विकास और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुटनेता संदीप बावनकुले ने एक सराहनीय पहल की है.
साकोली के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट की समस्या और आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर उन्होंने नगर परिषद प्रशासन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा. बावनकुले के इस सक्रिय रुख से नागरिकों में एक नई उम्मीद जगी है कि शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान जल्द ही धरातल पर दिखाई देगा.
संदीप बावनकुले ने प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया कि शहर के कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे तो स्थापित हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से रोशनी का इंतजार लंबा हो गया है. उन्होंने मांग की है कि अंधेरे के कारण महिलाओं और विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा को तुरंत दूर किया जाए.
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में नक्सलवाद का अंत करीब: अब केवल 6 नक्सली सक्रिय; पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए दी 31 मार्च की डेडलाइन
गड़चिरोली में नक्सलवाद लगभग खत्म, जंगल में बचे सिर्फ 6 नक्सली: पुलिस
महाराष्ट्र के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द: अप्रैल से जून तक करना होगा जनगणना का काम; मुख्यालय छोड़ने पर रोक
अहेरी में बिना सूचना हटाईं दुकानें छोटे व्यवसायियों पर कार्रवाई से नाराजगी
मोबाइल टॉर्च के सहारे चलने की मजबूरी को खत्म कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारू की जाए. विद्युत तारों और उपकरणों का कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कर हर गलीमोहल्ले को प्रकाशित किया जाए. बावनकुले ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, प्रकाश केवल एक बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा का कवच है.
आवारा कुत्तों की समस्या पर ठोस प्रहार शहर में आवारा कुत्तों के कारण पैदा हुए भय के वातावरण को समाप्त करने के लिए भी बावनकुले ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए.
इस अभियान के तहत आवारा कुत्तों को सुरक्षित रूप से पकड़ने की व्यवस्था हो. शहर में टीकाकरण और नसबंदी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाए. संवेदनशील इलाकों में निरंतर निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में हमलों की घटनाएं न हों.
संदीप बावनकुले की इस जनसंवेदी पहल का साकोली के नागरिकों ने पुरजोर स्वागत किया है. नगर परिषद प्रशासन और नगराध्यक्ष ने भी इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Street lights will run there will be relief from the terror of dogs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गीता का सबसे बड़ा राज खुला, असली नायक की पहचान जानें
Mar 20, 2026 | 07:02 PMस्कूल में बच्चे ने किया ‘क्रांतिवीर’ का सीन, एक्टिंग देख लोग बोले- असली से भी बेहतर!
Mar 20, 2026 | 07:02 PMAI कोर्स से बचाएं अपनी नौकरी: करियर सुरक्षित करने के लिए सीखें ये जरूरी स्किल्स
Mar 20, 2026 | 06:58 PMहमारे दुश्मनों की मदद… ईरान ने ब्रिटेन को दी धमकी, लंदन के सैन्य ठिकानों पर मंडराया खतरा
Mar 20, 2026 | 06:52 PMरावण के मरने के बाद पुष्पक विमान कहां गया? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Mar 20, 2026 | 06:41 PMDollar vs Rupee: कच्चे तेल की आग में झुलसा रुपया! डॉलर के मुकाबले 93.71 के रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचा
Mar 20, 2026 | 06:38 PMएक्सीडेंट के बाद टूटा यूके07 राइडर का हौसला, जख्म दिखाकर पूछा- क्या फिर शुरू करूं व्लॉगिंग?
Mar 20, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM














