Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्राम रोजगार सेवकों का काम बंद आंदोलन शुरू

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Oct 17, 2022 | 09:30 PM
Follow Us
Follow Us:

भंडारा. जिला ग्राम रोजगार सेवक संगठन ने मुख्यमंत्री, राज्य के रोजगार गारंटी योजना के मंत्री, जिला परिषद उपाध्यक्ष और प्रभारी खंड विकास अधिकारी भंडारा को ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न मांगों के संदर्भ में बार –बार मांग पत्र भेजे. प्रत्यक्ष में अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया. लेकिन मांग पत्र में से एक भी मांग स्वीकार नहीं किए जाने के कारण 17 अक्तूबर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बेमियादी आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई.फिर भी अधिकारी नहीं जागे और मांगों को पूरा करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया.आखिर परेशान होकर ग्राम रोजगार सेवक संगठन जिला भंडारा ने  जिलाधिकारी कार्यालय के सामने 17 अक्टूबर से काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया है.

इस आंदोलन में संगठन के अध्यक्ष सेवकराम नागफासे,उपाध्यक्ष तुलसीदास बोकडे,कोषाध्यक्ष दिगांबर श्यामकुवर, सचिव रमेश नशीने, कार्याध्यक्ष सोविंदा हटकर, प्रचार प्रमुख डाकराम मिसार, सहसचिव शिवचरण खेत्रे, महासचिव शेखर पटले, संगठक होमदेव आकरे,संजय ठाकरे, मुकेश जगनाडे, कैलाश झोडे,सदस्य रमेंश खोकले, विश्वाज कोटांगले, राजेंद्र तिरपुडे, विोद ढोने, विदवान चिंचमलकर,भावराव राउत, मोतीराम कटरे, दिलीप शहारे, संजय भुरे, खुशाल बांडेबुचे, आश ठवकर,दुर्गा बालपांडे और बडी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.

क्या है मांगे

ग्राम रोजगार सेवक संगठन जिला शाखा भंडारा की ओर से बताया गया कि 8 मार्च 2021 के सरकार के निर्णय के अनुसार 2021-22 के मार्च 2022 का पारिश्रमिक अब तक नहीं मिल पाया है.यह परिश्रमिक ग्राम रोजगार सेवक के व्यक्तिगत खाते में जमा किया जाए.वर्ष 2022-23 का जून, जुलाई,अगस्त और सितंबर माह का मानधन अब तक नहीं मिल पाया है.

सम्बंधित ख़बरें

गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?

गड़चिरोली: अमृत आहार योजना की रसोइयों को 5 माह से नहीं मिला मानधन, महिलाओं में रोष

Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा

Loan App Scam: ऑनलाइन लोन के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, नागपुर पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

2017 से 2021 तक का यात्रा भत्ता और जलपान भत्ता अभी भी नहीं मिला है. साथ ही 2021-22 का समायोजित अतिरिक्त मानधन भी नहीं मिला है.जिला संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी को मांगों का एक ज्ञापन दिया कि सरकार ग्राम रोजगार सेवकों को एनएमएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार हैश्बशर्ते कि सरकार ग्राम रोजगार सेवकों के लिए एंड्रॉइड मोबाइल और नेट पैक उपलब्ध कराए.शासन निर्णय 8 मार्च 2021 में दर्ज रहने पर भी ग्राम रोजगार सेवकों के खाते पर मानधन जमा नहीं किया जा रहा है. 

30 सितंबर तक मांगें नहीं मानने पर 1 अक्टूबर से कलेक्टर कार्यालय के सामने हड़ताल की चेतावनी दी गई थी.फिर भी सहानुभूति पूर्वक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया. जिला परिषद उपाध्यक्ष संदीप टाले एवं जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (रोगायो) ने 10 अक्टूबर तक मांगे मंजूर करने का आश्वासन दिया था.इसलिए अपना आंदोलन 10 अक्टूबर तक स्थगित किया था.इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई इसलिए आंदोलन का यह निर्णय लिए जाने की जानकारी दी गई.

Stop the work of gram sevak

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2022 | 09:30 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.