हर घर जल योजना के घटिया कार्य पर रोक लगाएं,घटिया कार्य का आरोप, नगरसेवक करंजेकर ने की जांच की मांग
साकोली में हर घर नल योजना के घटिया कार्य पर नगरसेवक करंजेकर ने जांच की मांग की है। नागरिकों को हो रही परेशानी का जिक्र।
Akoli Municipal Council: साकोली नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे हर घर नल योजना के कार्य को घटिया बताते हुए प्रभाग क्रमांक 1 के नगरसेवक पुष्कर ज्ञानिवंत करंजेकर ने इस काम को तत्काल बंद कर उसकी उचित जांच कराने की मांग की है.
इस संबंध में उन्होंने नगराध्यक्ष देवश्री कापगते को एक लिखित निवेदन सौंपा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद साकोलीसेंदूरवाफा क्षेत्र में हर घर नल योजना के तहत पिछले कई दिनों से नल कनेक्शन का कार्य जारी है.
इस दौरान विभिन्न बस्तियों में पहले से बने मजबूत और अच्छी सड़कों को तोड़ दिया गया है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगरसेवक करंजेकर ने आरोप लगाया है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई पर्याप्त गहराई तक नहीं की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
किसानों को बरबाद करके छोड़ेगा ‘कर्ज’ का पहाड़! भंडारा में एक और आत्महत्या से नागरिकों का सरकार पर फूटा गुस्सा
Bhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
साथ ही सड़कों पर मुरूम फैलाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र में धूल का वातावरण बना हुआ है और नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह कार्य अत्यंत निकृष्ट दर्जे का प्रतीत होता है, जिससे भविष्य में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
इसलिए संबंधित कार्य को तुरंत रोका जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए. नगरसेवक ने प्रशासन से मांग की है कि नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.
