भंडारा-गोंदिया संभाग में 15 जून तक चलेगी विशेष मुहिम; अवैध रूप से पैसेंजर भरने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
ST Mahamandal : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने बस स्टैंडों को अवैध यात्री परिवहन से मुक्त कराने के लिए 5 से 15 जून तक 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है।
ST BUS (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara RTO Special Drive: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल एसटी ने बस स्टैंडों के 200 मीटर के दायरे में होने वाले अवैध यात्री परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए एक विशेष सीधी मुहिम हाथ में ली है। 5 जून से 15 जून तक चलने वाले इस 10 दिवसीय अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी वाहनों पर बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।परिवहन मंत्री और एसटी महामंडल के मुख्य सुरक्षा व सतर्कता अधिकारी की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार, विभागीय स्तर पर सुरक्षा व सतर्कता अधिकारी, विभागीय यातायात अधिकारी और डिपो प्रबंधकों की पहल पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय की औरंगाबाद और नागपुर खंडपीठ की ओर से दिए गए फैसलों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर से 200 मीटर तक का क्षेत्र निजी वाहनों के लिए निषिद्ध क्षेत्र नोव्हीकल झोन घोषित किया गया है। इस आदेश का सरेआम उल्लंघन होने के कारण अब प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।
भंडारा संभाग के सभी बस स्टैंडों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
भंडारा संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख बस स्टैंडों पर यह मुहिम प्रभावी रूप से चलाई जाएगी। इसमें भंडारा, पवनी, साकोली, लाखनी, मोहाड़ी, तुमसर, लाखांदुर सहित संभाग से जुड़े सालेकसा, मोरगांव अर्जुनी, देवरी, गोंदिया, तिरोड़ा, आमगांव और गोरेगांव जैसे सभी स्थानों के बस स्टैंड शामिल हैं। इन सभी प्रमुख ठिकानों पर अवैध रूप से पैसेंजर भरने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
ये भी पढ़े: ‘शिवतीर्थ’ पर राज ठाकरे से अचानक मिलने पहुंचे संजय राउत; विधान परिषद चुनाव के बीच मुलाकात से मची खलबली
संयुक्त कार्रवाई की चेतावनी
इस विशेष अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए एसटी महामंडल ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय और प्रादेशिक परिवहन कार्यालय के साथ पत्राचार कर संयुक्त कार्रवाई का नियोजन किया है। बस स्टैंड परिसर में अनधिकृत रूप से डेरा डालकर एसटी के यात्रियों को बहलाफुसलाकर ले जाने वाले निजी वाहनों पर इन 10 दिनों में कड़ी कार्रवाई होगी।
