साकोली की जिप स्कूल में लगे CCTV कैमरे, अब तीसरी आंख रखेगी छात्रों की सुरक्षा पर नजर
CCTV Cameras in School: साकोली स्थित जिला परिषद केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-1 में छात्रों की सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
CCTV Monitoring (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Sakoli ZP School: साकोली शहर स्थित जिला परिषद केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमांक1 सेमी इंग्लिश में अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शिक्षा विभाग की इस पहल का अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत करते हुए शासन का आभार व्यक्त किया है। बताया जाता है कि भंडारा जिले की यह ऐतिहासिक शाला 1860 से पूर्व स्थापित जनपद विद्यालयों में प्रमुख स्थान रखती है। वर्तमान में विद्यालय में 238 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और अब पूरा परिसर सीसीटीवी निगरानी में रहेगा।
महाराष्ट्र शासन एवं जिला परिषद शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी प्रमुख शासकीय शालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया गया है। 30 जून से नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं शुरू होने से पहले यह व्यवस्था की जा रही है।
अब कैमरों की नजर में रहेगा जिप स्कूल परिसर
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व इसी विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के प्रवेश कर नशा करने की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य आशीष चेडगे ने पुलिस को भेजा था। इसके बाद मुख्याध्यापक सेवकराम हटवार, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमंत भारद्वाज एवं अन्य सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने विद्यालय परिसर के आसपास रात्रि गश्त भी बढ़ाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नांदेड़ डिवीजन में RPF का बड़ा एक्शन: नागावली एक्सप्रेस से 5.37 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर, शातिर चोर गिरफ्तार
चिखलवाड़ी-प्रशांतनगर SRA प्रोजेक्ट्स को मिलेगी गति, कई वर्षों से अटकी परियोजनाएं
नंबर प्लेट नहीं, पुणे की धड़कन है ‘MH-12’! अस्मिता बचाने के लिए देश में पहली बार आया RTO नंबर का नया फॉर्मूला
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
अभिभावकों ने जताया संतोष
अब विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगने से परिसर की सुरक्षा और निगरानी मजबूत होगी तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है। मुख्याध्यापक सेवकराम हटवार की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए।
लगाए गए CCTV कैमरे
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमंत भारद्वाज, सदस्य आशीष चेडगे, शिक्षिका सुनीता गहाणे, पालक सदस्य आनंद गायकवाड़ सहित अन्य अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल के लिए महाराष्ट्र शासन एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।
