- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Sendurwafa Water Crisis Traditional Wells Neglect Administration
साकोली में पारंपरिक जल स्रोतों की उपेक्षा: भीषण गर्मी से पहले कुओं की सुध लेने की मांग, प्रशासन की उदासीनता
साकोली शहर में कुओं का उचित उपयोग न होने से पानी की किल्लत बढ़ रही है। गर्मियों में जल संकट से निपटने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई और सदुपयोग की आवश्यकता है।

Sakoli Water Crisis News: साकोली शहर में कुओं का नहीं हो रहा सदुपयोग, पानी के पारंपरिक स्रोत उदासीनता के हो रहे शिकार। साकोली, सं. ग्रीष्म ऋतु अपने शवाब की ओर अग्रसर है। बढ़ते तापमान के साथ ही लोगों को पानी की याद आने लगी है।
शहर के कुछ इलाकों में पानी की किल्लत का आभास अभी से शुरू हो गया है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, पानी की समस्या भी कुछ और बढ़ती जाएगी। इन परिस्थितियों में यदि किसी कारणवश शहर की जलापूर्ति एक दो दिन के लिए बाधित हो जाती है, तो शहर में पानी की त्राहि-त्राहि मच जाती है।
ऐसे में यदि शहर में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पानी के पारंपरिक स्रोत कुओं का उपयोग समुचित ढंग से किया जाए, तो पानी की प्रति वर्ष रह कर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निराकरण हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में तीसरे दिन भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 20 लाख करोड़ डूबे
मुंबई एसटी चालकों के लिए ब्रेथलाइजर टेस्ट अनिवार्य, शराब पीकर ड्यूटी पर आने पर सख्ती
साकोली में LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, वितरकों ने कहा-आपूर्ति सामान्य
तुमसर में रेत की किल्लत, वैनगंगा में भंडार होने के बावजूद महंगे दाम
साकोली सेंदुरवाफा शहर में ब्रिटिश काल के सुदृढ़, मजबूत और टिकाऊ कुएं प्रचुर मात्रा में आज भी विद्यमान हैं। किंतु स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते तथा पानी के इन पारंपरिक स्त्रोतों के प्रति सकारात्मक इच्छाशक्ति के अभाव में इन कुओं का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।
इससे अन्य मौसमों की तरह गर्मी के मौसम में पानी घरों की टंकियों में टिक नहीं पाता है। यदि जलस्तर कम होने अथवा अन्य कारणों से जलापूर्ति नहीं हो पाने की स्थिति में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है।
ऐसे समय कुओं से मिलने वाले पानी का उपयोग यदि वैकल्पिक रूप से किया जाए, तो शहर में पानी उपलब्धता का प्रमाण बहुत बढ़ सकता है।
अप्रैल और मई के महीने में कुएं खाली हो जाते हैं। कई वर्षों से कुओं की साफ सफाई नहीं किए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इसलिए तहसील के सभी सार्वजनिक कुओं की साफ सफाई की जाए, ऐसी मांग पूर्व ज़िप सदस्य अशोक कापगते, पूर्व ज़िप सदस्य डॉ. नेपाल रंगारी, पूर्व सरपंच महादेव कापगते, पूर्व नगर सेवक हेमंत भारद्वाज, पूर्व नगर सेवक रवि परशुरामकर, मोहन लंजे आदि ने की है।
Sakoli sendurwafa water crisis traditional wells neglect administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट में चलीं मिसाइलें…और भारत में सस्ते हो गए अंडे! अजीब लग सकता है, पर सच है; जानें कैसे
Mar 13, 2026 | 07:10 PMसावनेर: कुएं में कूदी महिला का सुरक्षित रेस्क्यू; नरखेड़ दिवाणी न्यायालय में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Mar 13, 2026 | 06:56 PMईरान के 15,000 ठिकानों पर अमेरिका-इजरायल का महाप्रहार, मोजतबा खामेनेई घायल; लीडरशिप भी हुआ ‘अंडरग्राउंड’
Mar 13, 2026 | 06:52 PM‘कांग्रेस अपना काम करती तो कांशीराम सफल नहीं हो पाते’, संविधान सम्मेलन में यह क्या कह गए राहुल गांधी
Mar 13, 2026 | 06:47 PMथिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाका करेगी ‘बॉर्डर 2’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सनी देओल की वॉर फिल्म
Mar 13, 2026 | 06:45 PMकब मिलेगा नुकसान का मुआवजा? डार्ली के किसानों ने तहसीलदार से लगाई गुहार
Mar 13, 2026 | 06:45 PMतिगांव में जल संकट गहराया, 3 लाख की सोलर पानी योजना तीन साल से बंद
Mar 13, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM











