Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साकोली तहसील कार्यालय के सामने चल रहा अनशन समाप्त

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 22, 2026 | 06:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: साकोली, सं. केसलवाड़ा/सानगडी क्षेत्र में निजी जमीन पर अतिक्रमण के मामले को लेकर पिछले कई दिनों से जारी अनशन आखिरकार प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया.

आंदोलनकारी विलास मारोती सुखदेवे ने 16 मार्च से तहसील कार्यालय साकोली के सामने परिवार सहित अन्नत्याग आंदोलन शुरू किया था.तीन दिनों तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के बाद मामला गंभीर होता जा रहा था.

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर प्रशासन हरकत में आया और उपविभागीय महसूल अधिकारी स्वाती देसाई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई.बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, आंदोलनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा कर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए गए.

सम्बंधित ख़बरें

सांसद श्रीकांत शिंदे ने लगाया जनता दरबार, उल्हासनगर व डोंबिवली में जुटे नागरिक

तेंदुआ ‘बिट्टू बॉस’ को दी गई अंतिम विदाई, सरनाईक परिवार ने साझा की यादें

हिंगनघाट में रेत तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 ट्रैक्टर समेत 21 लाख का माल जब्त

 भंडारा: बजट से विकास को नई दिशा भोयर 0 शिक्षक भर्ती व वन संरक्षण पर आश्वासन

बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विवादित एवं अतिक्रमित जमीन की एक माह के भीतर मापजोख कराई जाएगी, ताकि मामले का स्थायी समाधान निकाला जा सके.इसके बाद नायब तहसीलदार श्यामराव शेंडे के हाथों नींबू पानी पिलाकर सुखदेवे का अनशन समाप्त कराया गया.

गौरतलब है कि केसलवाड़ा/सानगडी में सुखदेवे परिवार की गट क्रमांक 08 की लगभग 1.15 हेक्टेयर वडिलोपार्जित कृषि भूमि पर करीब 40 वर्ष पूर्व शासकीय निर्माण किए गए थे, जिनमें जिला परिषद स्कूल, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत कार्यालय, घरकुल तथा मुख्य सड़क शामिल हैं.इस संबंध में परिवार ने कई बार प्रशासन को निवेदन दिए और आंदोलन भी किए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला.

खटखटाया न्यायालय का दरवाजा वर्ष 2008 में सुखदेवे परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिस पर 2011 में न्यायालय ने उनके पक्ष में निर्णय देते हुए अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे.हालांकि, प्रशासन ने इस फैसले के खिलाफ अपील की.समयसमय पर प्रशासन ने परिवार को वैकल्पिक जमीन देने का आश्वासन दिया, लेकिन यह प्रक्रिया अधूरी ही रही.

वर्ष 2025 में जमीन आवंटित की गई थी, जिसे बाद में दिसंबर में वापस ले लिया गया, जिससे परिवार में आक्रोश और बढ़ गया.इस पूरे मामले में सामाजिक कार्यकर्ता कैलास गेडाम, विलास मेश्राम, डी. वाय. बडोले और बिट्टू गजभिये की सक्रिय भूमिका रही.इनके प्रयासों से प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच संवाद स्थापित हुआ और समाधान का रास्ता निकला.

Sakoli hunger strike end after administration assurance land encroachment issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 05:54 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.