भंडारा के साकोली में अनाज गोदाम में सेंधमारी, 5.41 लाख रुपए का 361 बोरा चावल चोरी

Bhandara Rice Theft: भंडारा के साकोली में सरकारी अनाज गोदाम से 361 बोरा चावल चोरी हो गया। चोरों ने शटर के नट-बोल्ट खोलकर 5.41 लाख रुपए का सरकारी चावल पार किया।
sakoli government grain godown rice theft bhandara
साकोली सरकारी गोदाम चावल चोरी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sakoli Government Godown Theft: भंडारा जिले के साकोली स्थित लाखांदुर फाटा क्षेत्र में बने शासकीय अनाज गोदाम में अज्ञात चोरों की ओर से बेहद शातिराना अंदाज में सेंधमारी करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।

चोरों ने गोदाम के पिछले हिस्से में लगे शटर के नट-बोल्ट खोलकर 5 लाख 41 हजार 500 रुपए मूल्य का 361 बोरा सरकारी चावल चुरा लिया, कड़ी सुरक्षा का दावा किए जाने वाले सरकारी परिसर में हुई इस बड़ी वारदात ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है, वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त पर भी कई तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी ओर आपूर्ति विभाग की व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह निर्माण कर दिए है।

sakoli government grain godown rice theft bhandara
नागपुर में AITUC महाधिवेशन में अमरजीत कौर का हमला, BJP ने वोटों की चोरी से बनाई सरकार, युवा देंगे जवाब

29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकोली के लाखांदुर रोड निवासी दीपक नानाजी चौधरी (47) शासकीय अनाज गोदाम में अनाज और चावल के कट्टों की नियमित रूप से जांच, गिनती और देखरेख का कार्य संभालते हैं। यह घटना 29 सितंबर की दोपहर 1:00 बजे से 3 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे के बीच अंजाम दी गई।

3 अक्टूबर की सुबह जब दीपक चौधरी गोदाम में रखे चावल के स्टॉक की नियमित जांच करने पहुंचे, तो उन्हें कट्टों की कतारों में स्पष्ट कमी नजर आई। संदेह होने पर जब गोदाम में रखे पूरे अनाज की बारीकी से गिनती कराई गई, तो 50 किलोग्राम क्षमता वाले 361 कट्टे गायब पाए गए।

sakoli government grain godown rice theft bhandara
सिंहस्थ से पहले नासिक की सड़कें होंगी चकाचक, 18 सड़कों के काम में तेजी के निर्देश; नवंबर से डामरीकरण

प्रशासन कुंभकर्णी नींद में

गहनता से निरीक्षण करने पर पता चला कि चोरों ने गोदाम के पिछले हिस्से में लगे शटर के नट-बोल्ट बेहद चालाकी से खोले और भीतर दाखिल होकर 361 बोरा सरकारी चावल पार कर दिया। इतने बड़े पैमाने पर अनाज ले जाने के लिए निश्चित रूप से किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल किया गया होगा, लेकिन इसके बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी।

शासकीय गोदाम में इतनी बड़ी चोरी का खुलासा होते ही दीपक चौधरी ने तुरंत साकोली पुलिस थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साकोली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 331(3), 331(4), 334 और 305 (ई) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। प्रकरण की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक किशोर मानकर कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com