भंडारा में सद्भावना शोभायात्रा का भव्य आयोजन: संतों के सान्निध्य में गूंजा भक्ति संदेश, उमड़ा आस्था का सैलाब
Bhandara News: जवाहर नगर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा भव्य सद्भावना शोभायात्रा निकाली गई। संतों के प्रवचन और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए।
Bhandara Shobhayatra Satpal Maharaj News: भंडारा जवाहर नगर क्षेत्र में मानव उत्थान सेवा समिति, ठाणा पेट्रोल पंप द्वारा एक भव्य सद्भावना शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपालजी महाराज के परम शिष्यों महात्मा शाकांबरी बाईजी, महात्मा रक्षितानंदजी, महात्मा कौमुदी बाईजी, महात्मा शुभा बाईजी तथा महात्मा धर्मा भाईजी के करकमलों से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्री गजानन महाराज मंदिर में भगवान श्री गजानन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजाअर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर ठाणा पेट्रोल पंप क्षेत्र में विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों, भजनों और धार्मिक नारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मार्ग में जगहजगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजनशोभायात्रा के समापन के पश्चात संत महात्माओं के मुखारविंद से सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। महात्माओं ने अपने प्रवचनों में मानव धर्म, सद्भावना, सेवा और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
बीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा
नागपुर: कोंढाली में दर्दनाक हादसा, खुले गड्ढे में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, कार्रवाई की मांग
गोंदिया: तिरोड़ा में सरकारी लिमिट और भ्रष्टाचार के खेल में फंसा किसान, गोदामों में अटका खरीफ का धान
उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए सभी को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस भव्य आयोजन में जवाहर नगर, ठाणा पेट्रोल पंप, शाहापुर तथा भंडारा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भगवत भक्तों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन का आनंद लिया। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
