Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: मुर्गा बाजार पर पुलिस ने की कार्रवाई, मुर्गे व 5 मोटरसाइकिल जब्त

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 27, 2024 | 12:49 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा. जवाहरनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाला तहसील के शाहपुर के पास गोपेवाड़ा गांव मुर्गों की लड़ाई के लिए प्रसिद्ध हो गया है. यहां के मुर्गा बाजार में लाखों रुपये का जुआ खेला जाता है.

प्राप्त जानकारी अनुसार इस गांव को जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने गोद ले रखा है. गोपेवाड़ा गांव में अभ्यास एवं प्रतियोगिता मार्गदर्शन केंद्र पुलिस अधीक्षक के माध्यम से चलाया जाता है. कई होनहार और अध्ययनशील युवक-युवतियां यहां पढ़ रहे हैं और सेना, पुलिस बल और सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा गांव में सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए रचनात्मक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं. वहीं कुछ लोग गांव के वातावरण को प्रदूषित कर रहै हैं. यहां प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुर्गों का बाजार लगता है. इन मुर्गों की लड़ाई पर कई लोग बोली लगाते हैं. इसमें लाखों रुपये का जुआ का खेल चलता है.

4 लोगों को हिरासत में लिया

रविवार को भंडारा मुख्यालय में अपराध जांच विभाग के चार कर्मचारी मोटरसाइकिल से पिपरी पुनर्वास और शाहपुर में गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने गए थे. हालांकि, उन्हें कुछ नहीं मिला. शाहपुर इलाके में दौरे के दौरान गोपेवाड़ा परिसर में एक घर के बगल में 8 से 10 मुर्गें बंधे हुए दिखे. पुलिस के पहुंचते ही कुछ जुआरी भाग गये. पुलिस ने मुर्गे, पांच मोटरसाइकिल जब्त कर लिया और चार लोगों को हिरासत में लिया है.

सम्बंधित ख़बरें

मोबाइल में छिपा खतरनाक वायरस, Android यूजर्स हो जाएं सावधान, नहीं तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे

IPL 2026 के अपने डेब्यू मुकाबले में हीरो बनकर उभरे कूपर कोनोली, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब

Aaj Ka Rashifal: अप्रैल के पहले ही दिन बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत! जानें अपने राशि का सटीक हाल

होटल के कमरे में घुसा जहरीला कोबरा, सोते कपल के गले के ऊपर से रेंग गया

Police took action on murga bazar chickens and 5 motorcycles seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2024 | 11:10 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.