Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पवनी को गड्ढामुक्त और स्वच्छ बनाने की मांग, कांग्रेस ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

Pothole Free Pawani: पवनी शहर में जर्जर सड़कों, गड्ढों, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को लेकर भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 16, 2026 | 09:41 PM

Civic Amenities (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Municipal Council Pawani: पवनी शहर में अधूरे विकास कार्यों, जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद साखरकर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद साखरकर ने मुख्याधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए शहर की खराब सड़कों, जगहजगह बने गड्ढों, अधूरे विकास कार्यों, सीमेंट सड़कों की गुणवत्ता, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था तथा नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

पवनी में नागरिक सुविधाओं को लेकर कांग्रेस सक्रिय

उन्होंने कहा कि पवनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान वाला शहर है। यहां के नागरिकों को गड्ढामुक्त सड़कें, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित वातावरण मिलना उनका अधिकार है। केवल विकास कार्य करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। शहर को गड्ढामुक्त पवनी बनाने की मांग करते हुए सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

Chhatrapati Sambhajinagar में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को जल्द मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन, मनपा आयुक्त के निर्देश

मृग नक्षत्र में भी नहीं मिली राहत, साकोली में तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल

अन्नदाता फिर चिंता में, मृग नक्षत्र में बारिश की बेरुखी, खरीफ फसलों पर मंडराया संकट

संभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे

ये भी पढ़े: बकाल परिवार मौत मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने पर 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मुख्याधिकारी ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शहर की सड़कों की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। विविध मसलों पर हुई चर्चाबैठक में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, विशेषकर किला क्षेत्र एवं वॉकिंग ट्रैक पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

विकास कार्यों की समीक्षा की मांग

इसके अलावा शहर के तालाबों के विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई, पेयजल व्यवस्था में सुधार, फिल्टर प्लांट की नियमित सफाई, बंद पड़े उपकरणों की मरम्मत, प्रत्येक माह सफाई अभियान तथा फिल्टर प्लांट में सोलर सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र पाटिल, पूर्व अध्यक्ष मनोहर उरकुडकर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Pawani congress memorandum road water cleanliness issues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:46 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Congress
  • Maharashtra News
  • Poor Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.