-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Organizing Mandal Census Yatra In Bhandara
मंडल जनगणना यात्रा: ओबीसी सेवा संघ और अन्य ओबीसी संगठनों की भागीदारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Mandal Census Yatra: मंडल जनगणना यात्रा विदर्भ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। 2 अगस्त को सुनागपुर से इसका शुभारंभ हुआ। यह यात्रा वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा जिलों से होकर गुजरेगी।

मंडल जनगणना यात्रा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 340 के अंतर्गत ओबीसी वर्ग की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति जानने के लिए राष्ट्रपति द्वारा आयोग की स्थापना का प्रावधान है। इसके तहत पहला कालेलकर आयोग गठित किया गया था। इस आयोग ने ओबीसी वर्ग की स्थिति पर सर्वेक्षण कर उनकी प्रगति हेतु कई सिफारिशें की थी।
हालांकि, कालेलकर ने स्वयं ही इन सिफारिशों का विरोध किया और ओबीसी वर्ग को राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया। इसके बाद 1 जनवरी 1979 को दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग यानी बी.पी. मंडल आयोग की स्थापना हुई। आयोग की सिफारिशें 1980 में सरकार को प्राप्त हुईं।
मंडल आयोग की सिफारिश लागू
ओबीसी के भारी दबाव के कारण जब वी.पी. सिंह प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने 1990 में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया। यह निर्णय ओबीसी वर्ग के लिए क्रांतिकारी साबित हुआ। इसी वजह से वी.पी. सिंह को ओबीसी वर्ग का मसीहा कहा जाता है, जिनके प्रयासों से ओबीसी वर्ग को शिक्षा, राजनीति और नौकरियों में आरक्षण प्राप्त हुआ और उन्हें न्याय मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
मंडल जनगणना यात्रा
आज संपूर्ण राजनीति ओबीसी वर्ग की ओर मुड़ चुकी है। यह समाज राजा बनने की क्षमता रखने के बावजूद भीख मांगने जैसी स्थिति में है, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि देश में उनकी संख्या कितनी है और संविधान में उनके लिए क्या प्रावधान किए गए हैं। यह जानकारी देने के लिए अनेक संगठन प्रयासरत हैं। उसी कड़ी में मंडल जनगणना यात्रा का आयोजन किया गया है।
भंडारा शहर में भव्य रैली
यह यात्रा विदर्भ के सात जिलों से होकर गुजरेगी। 2 अगस्त को सुबह 10 बजे संविधान चौक, नागपुर से इसका शुभारंभ हुआ। यह यात्रा वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा जिलों से होकर गुजरेगी। समापन कार्यक्रम 7 अगस्त को भंडारा शहर में आयोजित होगा।शाम 4 से 6 बजे के बीच भंडारा शहर में भव्य रैली निकाली जाएगी।
परिवार और मित्रों के साथ सहभाग लेने की अपील
रैली त्रिमूर्ति चौक (4:30 प्रारंभ) – गांधी चौक-शास्त्री चौक – खांबतलाव- संताजी चौक-केशव नगर खात रोड- खांबतलाव – राजीव गांधी चौक -संताजी मंगल कार्यालय तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम में ओबीसी सेवा संघ संस्थापक अध्यक्ष एड. प्रदीप ढोबले, ओबीसी विचारक, चंद्रपुर डॉ. अभिलाषा बेहेरे (गावतुरे), ओबीसी शोधकर्ता डॉ. संजय शेंडे, मंडल यात्रा मुख्य संयोजक उमेश कोर्राम, शासकीय ओबीसी वसतिगृह, भंडारा के अधीक्षक योगराज सावरबांधे मार्गदर्शन करेंगे। रैली में पूरे परिवार और मित्रों के साथ सहभाग लेने की अपील ओबीसी सेवा संघ, जिला भंडारा अध्यक्ष गोपाल सेलोकर, सचिव संजीव बोरकर ने की है।
ये भी पढ़े: Yavatmal Kavad Yatra: बम बम भोले’ की गूंज, कावड़ शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं का खींचा ध्यान
इस प्रकार है मुख्य मांगें
2026-27 में शुरू हो रही जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए स्वतंत्र कॉलम और संकेतांक होना चाहिए, ओबीसी की जातिवार जनगणना कर संख्या प्रकाशित की जाए, संख्या के अनुसार राजनीति, शिक्षा व रोजगार में प्रतिनिधित्व और उसी के अनुरूप बजट प्रावधान हो, ओबीसी, एन.टी., वी.जे., और विशेष पिछड़े वर्गों के लिए नॉन क्रीमीलेयर की शर्त समाप्त की जाए, ओबीसी विद्यार्थियों को 100% पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाए, महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित 72 वसतिगृहों को तुरंत शुरू किया जाए।
ज्ञानज्योती सावित्रीबाई फुले आधार योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, 2019 से लंबित और चालू वर्ष की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए निधि उपलब्ध कराई जाए, महाज्योति स्वायत्त संस्था के लिए 1000 करोड़ का बजट दिया जाए, पीएच.डी. और विदेशी शिक्षा के लिए संख्या के अनुसार छात्रवृत्तियां स्वीकृत की जाएं और समय पर वितरित हों, ओबीसी वसतिगृहों में छात्राओं की सुरक्षा हेतु CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड आदि की व्यवस्था हो, संविदा भर्ती बंद कर सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्र में नियमित भर्ती की जाए, चिकित्सा, तकनीकी व अन्य शाखाओं में छात्रों को छात्राओं की तरह 100% शुल्क माफी देकर शिक्षा मुफ्त की जाए।
Organizing mandal census yatra in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














