मोहाड़ी में देव्हाड़ी खुर्द में हनुमान जयंती पर सामूहिक विवाह समारोह संपन्न; पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
देव्हाड़ी खुर्द में हनुमान जयंती पर सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधे, कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Bhandara District News: मोहाड़ी तहसील के अंतिम छोर पर स्थित देव्हाड़ा खुर्द गांव में हनुमान जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जिला परिषद पूर्व माध्यमिक शाला, देव्हाडा खुर्द के प्रांगण में किया गया।
इस सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षण मंत्री नानाभाऊ पंचबुधे, विधायक राजू कारेमोरे, पूर्व सांसद मधुकर कुकडे, जिला परिषद उपाध्यक्ष एकनाथ फेंडर, शिक्षा व निर्माण सभापति नरेश ईश्वरकर, जिप सदस्य महादेव पचघरे, दिलीप सार्वे, पंस सभापति जगदीश शेंडे, उपसभापति रामदयाल पारधी, पंस सदस्य वंदना सोयाम, प्रीति शेंडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं मान्यवर उपस्थित रहे।
नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। ग्राम के स्वर्गीय पूर्व सभापति झगडूजी बुधे द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर सर्वजातीय सामूहिक विवाह की परंपरा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विवाह बिना खर्च के संपन्न कराना था। आज भी गांववासी इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित
Fire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
नागपुर में अतिक्रमण कार्रवाई से हॉकर्स नाराज, फुटपाथ पर रोजी-रोटी का संकट; न्याय की मांग तेज
महाराष्ट्र में डेंगू और बर्ड फ्लू पर सख्ती, सरकार ने बनाई संयुक्त रोग नियंत्रण समिति
इस वर्ष भी पांच जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन एवं आसपास के नागरिक उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विविध सेवा सहकारी संस्था के अध्यक्ष देवदास बोंद्रे ने माना।
कार्यक्रम की सफलता के लिए सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रमेश मेश्राम, सचिव वैभव बुधे, गुरुदेव मंडल, परमात्मा एक सेवक मंडल, सिद्ध साइंस सेवा केंद्र, बिरसा आदिवासी समाज, एकलव्य धीवर समाज, बुद्ध महासभा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
