-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Mission Left Out Will Dismiss Omicron The District Magistrate Took The Responsibility On His Shoulder
ओमिक्रोन को आउट करेगा “मिशन लेफ्ट आउट”, जिलाधिकारी ने अपने कंधे पर ली जिम्मेदारी
- Written By: नवभारत डेस्क

- जिले में टीकाकरण कार्य में प्रशंसनीय तेजी
भंडारा. कोविड की तीसरी लहर के तौर पर ओमाइक्रोन वायरस के खतरे को देखा जा रहा है. पश्चिम देशों में नए वायरस के पेशेंट संख्या बढ़ती जा रही है. भारत में सर्वाधिक पेशंट महाराष्ट्र से है. इस वास्तविकता के बीच भंडारा जिले को ओमिक्रोन से सुरक्षित रखने के तौर संपूर्ण टीकाकरण यही कारगर हथियार साबित हो सकता है.
ओमिक्रोन को जिले की घुसपैठ की संभावना को खत्म करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संदीप कदम ने “मिशन लेफ्ट आउट” अभियान का आगाज किया एवं इस मिशन को सफल बनाने के लिए स्वयं को पूरी तरह से झौंक दिया है. कार्यालयीन अवकाश के बावजूद वे पूरे दिन टीकाकरण कार्य का जायजा एवं इस राष्ट्रीय कार्य के लिए अपना समय दे रहे लोगों से मिलकर उन्हे प्रोत्साहित कर रहे है. शनिवार को जिलाधिकारी कदम एवं जिला शल्य चिकित्सक फारूकी ने पूरे जिले का चक्कर लगाया एवं टीकाकरण कार्य को पूरा करने के लिए टीम को प्रोत्साहित किया.
उल्लेखनीय है कि जिले में “मिशन लेफ्ट आउट” के तहत 24 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2021 तक 18 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए कोविड टीकाकरण पूरा करने के लिए एक विशेष कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है.
एक ही दिन में 15401 को लगा टीका
अभियान के पहले ही दिन में जिले में कुल 15401 कोविड का टीका लगाया गया है, इसमें पहली खुराक 2124 को एवं दूसरी खुराक 13277 को दी गयी है. जिला स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों से कोविड टीके की दोनों खुराक पूरी करने के आह्वान को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.
नाकाडोंगरी एवं चुल्हाड को मिली शाबाशी
24 दिसंबर को हुए टीकाकरण काम में सर्वाधिक प्रशंसा नाकाडोंगरी और चुल्हाड़ गांव ने बटोरी. स्वास्थ विभाग के अनुसार इन दोनों गावों ने जिले में सबसे अधिक काम किया. इस शानदार काम के लिए सबंधित ग्राम पंचायत सरपंच और पदाधिकारियों को बधाई दी गयी. शेष गांवों में संबंधित तलाठियों, ग्राम सेवकों, मंडल अधिकारियों, आशा एवं आंगनवाडी सेविकाओं के सहयोग से कोविड टीकाकरण का पहला एवं दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
निजी नंबर पर
मिशन लेफ्ट आउट के तहत पहली एवं दूसरी खुराक शेष वाले लाभार्थियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराई गई है. इस सूची के आधार पर लाभार्थियों से उनके निजी मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर टीकाकरण कराने का अनुरोध किया जा रहा है.
जिलाधिकारी एवं सीएस एक्शन मोड में
जिलाधिकारी संदीप कदम एवं जिला शल्य चिकित्सक शनिवार को पूरी तरह से एक्शन मोड में दिखाई दिए. उन्होंने स्वयं पूरे जिले में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया एवं टीकाकरण कार्य में जुटी टीम का हौसला बढ़ाया. जिलाधिकारी कदम एवं सीएस फारूखी ने शनिवार को नगर पंचायत लाखनी, ग्राम मुरमाडी (सा), पिंपलगांव, पोहरा, शिवनी, लाखनी तहसील में पालांदुर में भेट दी. इस भेंट में उन्होने सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम सेवक, तलाठी, आशा, आंगनवाड़ी सेविका, उमेद महिला बचत समूह एवं शिक्षकों से बात की एवं शेष टीकाकरण पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया.
Mission left out will dismiss omicron the district magistrate took the responsibility on his shoulder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMसलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Jul 24, 2026 | 06:45 PMठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
Jul 24, 2026 | 06:44 PMधर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














