भंडारा: तुमसर-रामटेक मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला; चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
Bhandara Truck Accident: भंडारा के तुमसर-रामटेक मार्ग पर राख ले जा रहा तेज रफ्तार ट्रक जांब बस स्टॉप के पास पलट गया। हादसा तड़के हुआ, लेकिन चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए।
- Written By: अंकिता पटेल
Bhandara Ash Transport Truck Crash ( Source: Social Media )
Bhandara Ash Transport Truck Crash: भंडारा तुमसर से रामटेक मार्ग पर राख की ढुलाई कर रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जांब बस स्टॉप के पास पलट गया। यह हादसा सोमवार 23 मार्च तड़के करीब 2:30 बजे हुआ।
ट्रक पलटने के बावजूद चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। रात का समय होने के कारण आसपास मौजूद लोग भी दुर्घटना से बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुमसर-रामटेक मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक रेत और तिरोड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट की राख का परिवहन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
टीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
पुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
इसी दौरान एमएच 40 डीसी 2166 नंबर का ट्रक तुमसर से रामटेक की ओर जा रहा था। जांब बस स्टॉप के पास चालक को अचानक झपकी आने से उसका नियंत्रण वाहन से हट गया।
ट्रक सीधे बस स्टॉप के डिवाइडर से टकराया और जोरदार टक्कर के बाद पलट गया, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के पीछे के दोनों टायर निकल गए और वाहन सड़क पर उलट गया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए बड़ी क्षति की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन चालक और परिचालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना रात में होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें:-धुले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.42 करोड़ का 570 किलो गांजा जब्त; तस्कर विश्वजीत ज्ञानेश्वर चौगुले गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही दुर्घटना दिन में होती, तो यहां भारी भीड़ के चलते गंभीर जनहानि हो सकती थी। इस मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है।
ऐसे में जांब बस स्टॉप के दोनों ओर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके, ऐसी मांग ग्रामस्थों ने की है।
