भंडारा: महानायिका विचारवाण परीक्षा का पुरस्कार वितरण, किरण, लता और रक्षिता ने हासिल किया शीर्ष स्थान
Bhandara News: भंडारा में संवैधानिक भारत राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत महानायिका विचारवाण परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। किरण डोहणे ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Bhandara Social Equality: भंडारा संवैधानिक भारत राष्ट्र निर्माण अभियान के अंतर्गत आयोजित महानायिका विचारवाण परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह गांधी चौक स्थित सार्वजनिक वाचनालय के इंद्रराज सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले और भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संवैधानिक भारत राष्ट्र निर्माण अभियान के प्रमुख प्रा. बालासाहब गावंडे ने की। कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में कनिष्ठ महाविद्यालय वडसा के प्राचार्य दामोदर सिंगाडे एवं प्रा. डॉ. जयश्री सातोकर उपस्थित थे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना पूर्व शिक्षाधिकारी के। ज़ेड। शेंडे ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें किरण डोहणे को 85 अंक प्रथम, लता संजीव बोरकर 83 अंकद्वितीय, डॉ. रक्षिता महेश शेंडे को 81 अंक तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बनना था शिक्षक, बन गया ढोंगी बाबा: बालूमामा का अवतार बताने वाले मनोहर भोसले का काला साम्राज्य उजागर
तुमसर-बपेरा हाईवे पर सनसनी: बंद मकान से लाखों के जेवरात और नकदी पार, जांच में जुटी सिहोरा पुलिस
वर्धा में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं: प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना और नोटिस
बढ़ती गर्मी और लू का खतरा, यवतमाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; संवेदनशील लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह
प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वालों में हर्षा भुरे, डॉ. मृणालिनी फुले, विद्या ठवकर, मंजुषा लोंदासे, प्रियंका कागदे, शीतलादेवी धकाते तथा भावना नेमा शामिल हैं। राष्ट्र निर्माण का दिया मंत्रअध्यक्षीय भाषण में प्रा. बालासाहब गावंडे ने संविधान जागरूकता, सामाजिक समानता, शिक्षा के महत्व तथा महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति भेलकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रेहपाडे ने माना। कार्यक्रम के लिए पुरस्कारों के प्रायोजक सपाटे, बेंदेवार, अमित कुमार फुंडे, डॉ. कृष्णा मेश्राम तथा डॉ. जयश्री सातोकर का योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सुरेश भवसागर, हेमा गजभिये, मंगला डहाके, अर्चना गुरवे, सुरेखा गायधने, लोंदासे एवं उनके सहयोगियों ने विशेष परिश्रम किया।
