Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी में जुटे 150 विद्यार्थी महालगांव जिप स्कूल की अनोखी पहल

Mahalgaon ZP School News: तुमसर तहसील के महालगांव जिला परिषद स्कूल ने 150 छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति सराव परीक्षा और अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया है।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 21, 2026 | 05:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Zilla Parishad: महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या और निजी स्कूलों की ओर बढ़ते रुझान के बीच महालगांव जिला परिषद स्कूल ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। तुमसर तहसील के सुकली नकुल केंद्र अंतर्गत 13 स्कूलों के 150 से अधिक विद्यार्थी महालगांव जिप स्कूल में आयोजित छात्रवृत्ति सराव (प्रैक्टिस) परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इस पहल के तहत मार्च 2026 से प्रत्येक सप्ताह विद्यार्थियों को प्रैक्टिस पेपर और विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे उनकी तैयारी लगातार मजबूत हो रही है।

स्कूल के मुख्याध्यापक मंगेश सहारे के नेतृत्व में शिक्षक छुट्टी के बाद भी अतिरिक्त समय देकर विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। इस कार्य में शिक्षक भारत लहेकार, रोहन चौधरी, मयूर चव्हाण, नय्युम पठाण, कैलास अवचार, श्रीराम सांगले, हनुमंत जाधव, अर्जुन वाघ, ज्योती मसराम, विकास खोब्रागडे और विनायक स्वामी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
इस उपक्रम से महालगांव, ब्राह्मणटोला, वारपिंडकेपर, सोंड्या, सक्करदरा, बिनाखी, गोंडीटोला, सुकली नकुल, बपेरा और देवसर्रा सहित कई गांवों के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

26 अप्रैल को होगी मुख्य परीक्षा

चौथी कक्षा के 110 और सातवीं कक्षा के 55 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मॉडल की सफलता को देखते हुए तहसील और जिले के अन्य स्कूलों में भी इसे लागू करने की मांग बढ़ने लगी है।

सम्बंधित ख़बरें

नॉट रिचेबल AIMIM पार्षद सहर शेख आई सामने, फर्जी दस्तावेज के आरोपों पर दिखा करारा जवाब, देखें VIDEO

पुलिस की गुंडागर्दी! पैर से दबाया, फिर जड़े थप्पड़; ताड़देव पुलिस अधिकारी की करतूत पर पीड़ित मां ने उठाई आवाज

Airtel का महाराष्ट्र-गोवा में धमाका: 3400+ नए 5G टावर और 399 में अनलिमिटेड डेटा, जानें आपको क्या होगा फायदा

सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO

शिक्षा अधिकारियों ने किया दौरा

इस पहल का अवलोकन करने के लिए जिला परिषद भंडारा के शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया। कार्यक्रम में शिक्षा सभापति नरेश ईश्वरकर, प्राथमिक शिक्षाधिकारी रविंद्र सोनटक्के, माध्यमिक शिक्षाधिकारी मनीषा गजभिये, उपशिक्षाधिकारी राहुल बावा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व शिक्षा सभापति रमेश पारधी, उपसभापति सुभाष बोरकर, पंचायत समिति सदस्य कांचनलाल कटरे, पूर्व सरपंच पारस भुसारी, अनिता बांडेबूचे, शाला समिति अध्यक्ष अनिल बिरणवार, उपाध्यक्ष राजकन्या बानेवार, केंद्रप्रमुख अशोक खेताडे और प्राधानाध्यापक तुलसीराम बांगरे सहित अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सरकारी स्कूलों के लिए प्रेरणादायक पहल

महालगांव जिप स्कूल की यह पहल उन सरकारी स्कूलों के लिए प्रेरणा बन रही है, जहां शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। यह प्रयास साबित करता है कि समर्पित शिक्षक, नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से सरकारी स्कूलों में भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

Mahalgaon zp school scholarship practice initiative tumsar education model

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 01:33 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Education News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.