- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Leopard Attack Kurmuda Village Tumsar Goat Killed Forest Department Demand
कुरमुड़ा गांव में तेंदुए का आतंक, तबेले में बंधी बकरी का किया शिकार
कुरमुड़ा गांव में तेंदुए ने बकरी का शिकार किया, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता और आक्रोश। वन विभाग से कार्रवाई की मांग।

Bhandara News: तुमसर तहसील के नाकाडोंगरी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत कुरमुड़ा गांव में तेंदुए की दहशत एक बार फिर बढ़ गई है. बीती रात एक तेंदुआ तबेले में बंधी बकरी को अपना शिकार बना ले गया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है.
घटना विष्णु बाबूराव गाते के घर पर घटी. ग्रामीणों का कहना है कि परिसर में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि आज बकरी शिकार बनी है, कल किसी इंसान पर हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.
इस घटना के बाद गांव में रात के समय लोगों ने बाहर निकलना कम कर दिया है और अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी परिजन चिंतित हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने, तेंदुए के आतंक पर नियंत्रण पाने तथा पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है. यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: रसोई गैस के लिए हाहाकार; बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, 25 एजेंसियों पर भारी भीड़
जनता दरबार में 254 आवेदन प्राप्त, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सुनीं समस्याएं
18 हजार स्कूल बंद करने के फैसले पर AISF का विरोध, पालकमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश
खाड़ी युद्ध का असर गोंदिया तक, व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद गैस संकट से प्रभावित हुई शिव भोजन योजना
Leopard attack kurmuda village tumsar goat killed forest department demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन है ये 23 साल का सिक्सर किंग? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर सलिल अरोड़ा ने दिखाया दम, विरोधी टीमें में खौफ!
Mar 22, 2026 | 07:45 PMएक झटके में 25% महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में हाहाकार; जानें क्या है असली वजह
Mar 22, 2026 | 07:44 PMगोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषाद… आरक्षण की मांग और 2027 के चुनाव पर बड़ा शंखनाद
Mar 22, 2026 | 07:38 PMभंडारा: रसोई गैस के लिए हाहाकार; बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, 25 एजेंसियों पर भारी भीड़
Mar 22, 2026 | 07:35 PMजनता दरबार में 254 आवेदन प्राप्त, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सुनीं समस्याएं
Mar 22, 2026 | 07:33 PM18 हजार स्कूल बंद करने के फैसले पर AISF का विरोध, पालकमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश
Mar 22, 2026 | 07:31 PMखाड़ी युद्ध का असर गोंदिया तक, व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद गैस संकट से प्रभावित हुई शिव भोजन योजना
Mar 22, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM










