भंडारा में खेत में घात लगाए बैठी थी मादा तेंदुआ, किसान पर किया हमला, दो शावकों के साथ भागी जंगल तरफ

Bhandara Leopard Attack: भंडारा के तिरखुरी में धान की फसल पर कीटनाशक छिड़क रहे 43 वर्षीय किसान पर मादा तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। दो शावक भी मिले।
Bhandara Leopard Attack Farmer
रामचंद्र नत्थू उपासे पर तेंदुए का हमलाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Bhandara Leopard Attack Farmer: भंडारा जिले के अंतर्गत आने वाले लाखनी क्षेत्र में धान की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने खेत गए 43 वर्षीय किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान घायल हो गया।

लाखांदुर तहसील के अंतर्गत आने वाले तिरखुरी परिसर में घटना घटी। खेत के इलाके में दो शावकों के साथ तेंदुए के मौजूद होने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

रामचंद्र नत्थू उपासे (43) गांव के ही एक किसान के खेत में मजदूरी पर धान की फसल में कीटनाशक छिड़कने गए थे। जब वे छिड़काव कर रहे थे, तभी खेत की मेढ़ पर अपने दो शावकों के साथ घात लगाकर बैठी मादा तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया।

तेंदुए ने उनके दाहिने पैर के घुटने पर पंजा मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। उनकी चीख-पुकार ग्रामीणों को सुनाई दे गई। ग्रामीण तुरंत लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े।

Bhandara Leopard Attack Farmer
मौत के चंगुल से छुटा चरवाहा, लाखनी में बाघ का हमला, तीन दिन में दूसरी घटना से मची दहशत

वन अधिकारियों ने किया परिसर का दौरा

लाखनी क्षेत्र के नागरिकों को तेजी से अपनी तरफ आते और शोर मचाते देख तेंदुआ अपने दोनों शावकों को लेकर जंगल की तरफ भाग निकला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घायल किसान को इलाज के लिए अड्याल के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही तिरखुरी के सरपंच चंद्रशेखर खेड़ीकर और बीटरक्षक तुकाराम डावखोरे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल पर तेंदुए और उसके दो शावकों के पगमार्क (पदचिह्न) पाए गए। वन विभाग की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घटना स्थल का पंचनामा तैयार किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com