लाखनी तहसील में वीबी जी राम जी की जोरदार प्रगति, 221 कार्यों पर 19 हजार मजदूर कार्यरत

Lakhani MGNREGA Works News: भंडारा जिले की लाखनी तहसील में मनरेगा के तहत 59 ग्राम पंचायतों में 221 कार्य प्रगति पर हैं, जिन पर 19,329 मजदूर कार्यरत हैं।
lakhani mnrega works labour employment bhandara
MGNREGA Works (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Rural Development News: लाखनी तहसील में वीबी जी राम जी (मनरेगा)की जोरदार प्रगति221 कार्यों पर 19,329 मजदूर कार्यरत तहसील में मनरेगा की जोरदार प्रगति हुई है। लाखनी, मनरेगा के अंतर्गत तहसील में ग्रापं स्तर पर बड़े पैमाने पर अकुशल कार्य शुरू किए गए हैं।

23 मई की जानकारी के अनुसार तहसील की 59 ग्रापं में कुल 221 अकुशल कार्य प्रगति पर हैं, जिन पर 19,329 मजदूर कार्यरत हैं। इन कार्यों को समय पर शुरू कराने में समूह विकास अधिकारी संदीप पानतवने की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

59 ग्राम पंचायतों में कार्य जारी

यह जानकारी पंचायत समिति के सहायक कार्यक्रम अधिकारी राहुल गिरिपुंजे ने दी। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को वर्ष में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जाती है। योजना के अंतर्गत 60 प्रतिशत अकुशल और 40 प्रतिशत कुशल कार्यों का नियोजन किया जाता है। खरीफ सीजन समाप्त होने के बाद गर्मियों में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पंचायत समिति प्रशासन ने ग्राम पंचायतों को तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।

लाखनी तहसील में मनरेगा कार्यों की भरमार

तहसील में शुरू 221 कार्यों में सबसे अधिक 147 प्रधानमंत्री आवास और घरकुल निर्माण से जुड़े कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 6 वृक्षारोपण कार्य, नाला सरलीकरण, बंधारों से गाद निकालना, मामा तालाब गहरीकरण जैसे 43 कार्य तथा मातोश्री पगडंडी सड़क निर्माण कार्य भी शामिल हैं। जिले की तहसीलवार स्थिति पर नजर डालें तो मनरेगा के अंतर्गत सबसे अधिक मजदूर लाखनी तहसील में कार्यरत हैं।

तहसील कार्यरत मजदूर
लाखनी 19,329
साकोली 18,125
मोहाडी 12,782
पवनी 11,396
भंडारा 8,351
तुमसर 6,771
लाखांदुर 4,743
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com