कुडेगांव PHC परिसर में घुसा तेंदुआ, लोगों की भीड देख झाडियों में जा छुपा, ग्रामीणों में मची दहशत

Leopard Entered PHC: भंडारा जिले के लाखांदुर तहसील के कुडेगांव PHC परिसर में खेतों से भटककर तेंदुआ घुस गया। वन विभाग की टीम ने पटाखों की आवाज कर तेंदुए को खेतों की ओर खदेड़ा।
lakhandoor kudegaon phc leopard
लाखांदुर तेंदुआ(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Leopard Sightings Bhandara: शिकार की तलाश में जंगल क्षेत्र से भटककर खेतों के रास्ते कुडेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के परिसर में एक तेंदुआ घुस गया। खबर फैलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पटाखों की आवाज कर तेंदुए को खेत क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तहसील के खैरी/पट और मांदेड के खेत क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं। रात में कुडेगांव-परसोडी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक चालक को तेंदुआ दिखाई दिया। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

lakhandoor kudegaon phc leopard
हाईकोर्ट ने कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर का कचरा ठेका किया रद्द, अमरावती मनपा को बड़ा झटका

वन विभाग ने पटाखों से भगाया

खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ पीएचसी की सुरक्षा दीवार पर छलांग लगाकर परिसर में घुस गया और झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलने पर लाखांदुर वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रदीप चन्ने के मार्गदर्शन में तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मोर्चा संभाला। वनरक्षक तुकाराम डावकोरे, चंदन जारवाल तथा आरआरटी टीम के कर्मचारी आशीष ढवले ने पटाखों की आवाज कर तेंदुए को पीएचसी परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया।

किसानों और पशुपालकों में बढ़ी दहशत

कुडेगांव के खेत क्षेत्र में खरीफ सीजन में धान, तुअर सहित विभिन्न फसलें लहलहा रही हैं। फसलों की ऊंचाई बढ़ने के कारण इनमें तेंदुए समेत अन्य वन्यप्राणियों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से खेत क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए की निगरानी बढ़ाने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए आवश्यक उपाय करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com