Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाखनी के खुटसावरी गांव में कैरम खेलते समय युवक से मारपीट

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 22, 2026 | 06:16 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Crime: लाखनी तहसील अंतर्गत खुटसावरी गांव में मामूली विवाद के चलते एक 25 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अक्षय मेश्राम गांव में ईश्वर बंसोड की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ कैरम खेल रहा था. इसी दौरान आरोपी क्षितिज बलिराम राऊत 27 पीछे से आया और अक्षय की पीठ पर हमला कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी.

इस विवाद में आरोपी के पिता बलिराम राऊत 52 और मां रेखा बलिराम राऊत 43 भी शामिल हो गए. रेखा राऊत ने अक्षय को चप्पल से मारते हुए अश्लील गालियां दीं, जबकि बलिराम राऊत ने उसके कंधे पर मुक्कों से प्रहार किया. इस हमले में अक्षय मेश्राम घायल हो गया, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया. घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लाखनी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नशीले पदार्थ का सेवन करते युवक गिरफ्तार

तुमसर पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक प्रवीण सयाम अपने दल के साथ गश्त पर थे. इस दौरान आजाद वार्ड स्थित तालाब के किनारे एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया. पुलिस ने पास जाकर जांच की तो आजाद वार्ड, तुमसर निवासी तेजस धनेंद्र बंसोड 20 चिलम के माध्यम से गांजा का सेवन करते हुए पाया गया. पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थ के सेवन में उपयोग होने वाला सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

सम्बंधित ख़बरें

सांसद श्रीकांत शिंदे ने लगाया जनता दरबार, उल्हासनगर व डोंबिवली में जुटे नागरिक

तेंदुआ ‘बिट्टू बॉस’ को दी गई अंतिम विदाई, सरनाईक परिवार ने साझा की यादें

 भंडारा: बजट से विकास को नई दिशा भोयर 0 शिक्षक भर्ती व वन संरक्षण पर आश्वासन

उष्माघात को लेकर स्वास्थ्य यंत्रणा अलर्ट, धूप में बाहर जाते समय विशेष ध्यान रखें

राजेंद्र नगर से बाइक चोरी

तुमसर शहर के राजेंद्र नगर स्थित कारेमोरे कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर ली. दत्तात्रय वार्ड, तुमसर निवासी मुनिफ मन्नान शेख 18 पार्सल डिलीवरी का काम करता है. वह अपनी बाइक क्र. एमएच 36 जे 7748 खड़ी कर सुन्नी जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था. वापस लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली. काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर उसने तुमसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Lakhandi khutsawari youth assault case three accused booked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 05:55 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.